कार खरीदने को सोच रहे है, त्योहार पर पिछले साल से मिल रहा है दूना तक डिस्काउंट
Updated on
23-10-2023 02:59 PM
नई दिल्ली: आज दुर्गापूजा की नवमी है। घर में कोई बड़ा या महंगा सामान खरीदना हो तो लोग ऐसे ही त्योहारों (Festival Season) का इंतजार करते हैं। त्येाहारों का इंतजार इसलिए, क्योंकि इस समय कंपनियां ऑफर और डिस्काउंट (Offer & Discount) देती है। डीलर की तरफ से भी कुछ ऑफर मिल जाता है। इस अवसर पर आप कार खरीदने वाले हैं तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए। नवरात्र और दिवाली के त्योहार के बीच कारों पर 25,000 से लेकर 1.25 लाख रुपए तक डिस्काउंट मिल रहा है।
डिस्काउंट में हुई है बढ़ोतरी
इस समय कार बनाने वाली कंपनियां अधिक से अधिक बिक्री करना चाहती हैं। इसलिए इस साल त्योहारी अवसर पर मॉडल और डीलरशिप लोकेशन के हिसाब से साल 2022 के मुकाबले डिस्काउंट में बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी औसतन 40-50% ज्यादा की है। कुछ मॉडल्स पर छूट 100% तक बढ़ गई है। डिस्काउंट ऑफर करने वाली कंपनियों में मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा और ह्युंडई शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल कार बनाने वाली कंपनियां मोटर व्हीकल में इस्तेमाल होने वाले कुछ इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट की लिमिटेड सप्लाई के चलते पर्याप्त प्रोडक्शन नहीं कर पाई थी। इसलिए उस साल त्योहारों में भी कारों पर कम छूट दी गई थी।
कुछ कारों पर पिछले साल से दोगुनी छूट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मारुति सुजुकी सियाज पर अक्टूबर 2022 में 25,000 रुपए छूट दी गई थी। इस माह ये छूट बढ़कर 53,000 रुपए तक हो गई है। इग्निस एमटी पर बीते साल के 23,000 रुपए के मुकाबले 65,000 रुपए तक डिस्काउंट मिल रहा है। सेलेरियो और स्विफ्ट पर भी इस साल ज्यादा 35,000-50,000 रुपए डिस्काउंट मिल रहा है।
आप ढूंढ रहे हैं एसयूवी?
इस साल एसयूवी पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट टाटा मोटर्स हैरियर एडास और सफारी एडास पर है। इन कारों पर 1.25 लाख रुपए तक की छूट का लाभ आप उठा सकते हैं। अल्ट्रोज एमटी और नेक्सॉन एमटी पर कंपनी क्रमशः 30,000 और 50,000 रुपए तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके अलावा टिगोर पेट्रोल पर 50,000 और • तियागो पेट्रोल भी 45,000 रुपए छूट दी जा रही है।
एमजी की कारों पर भी डिस्काउंट
कुछ खरीदारों के बीच एमजी की कारों का कुछ खास ही जलवा है। इस सयम इस कंपनी की कारों पर डिस्काउंट मिल रहा है। एमजी मोटर्स ने हेक्टर, एमजी एस्टर शार्प, एमजी एस्टर स्मार्ट और ग्लोस्टर पर 30,000 से लेकर एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट घोषित किया है। बीते सितंबर में हेक्टर (5,6 और 7 सीटर वर्जन) पर 25,000 रुपये तक की छूट थी, जो अब बढ़कर 90,000 रुपए तक हो गई है।
इन पर कोई डिस्काउंट नहीं
बाजार में इस समय कुछ कारें ऐसी भी हैं, जिन पर कोई डिस्काउंट नहीं मिल रहा है। लेकिन तब भी इसकी खूब बिक्री हो रही है। यहां तक कि इन कारों पर वेटिंग चल रहा है। जैसे, महिंद्रा एंड महिंद्रा एक्सयूवी 400 पर 1.25 लाख, मराजो पर 50,000 और एक्सयूवी300 पर 73,000 रुपए तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। लेकिन थार, स्कॉर्पियो एन, बोलेरो बी2, बोलेरो नियो प्लस और एक्सयूवी 700 जैसे मॉडलों पर अभी कोई डिस्काउंट नहीं है।
सीएनजी से चलने वाली कार लेनी हो तो
सीएनजी से चलने वाली कारों पर भी त्योहारी ऑफर का लाभ मिल रहा है। इस समय ह्युंडई वेरना, आई 10 नियोस, आई20 ऑटोमैटिक और औरा सीएनजी पर 20,000 से लेकर 43,000 रुपए तक छूट की पेशकश की जा रही है। हालांकि, इस कंपनी ने भी क्रेटा और एक्सटर की कीमतों में सितंबर और अक्टूबर में अब तक कोई कटौती नहीं की है। वेरना पर जरूर 25,000 रुपए तक की छूट मिल रही है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…