Select Date:

तीसरा फेज, 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग कल:MP में मामा, महाराजा और राजा की किस्मत दांव पर

Updated on 06-05-2024 12:27 PM

लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज में मंगलवार (7 मई) को 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर वोटिंग होगी।

पहले इस फेज में 12 राज्यों की 95 सीटें थीं, लेकिन 21 अप्रैल को सूरत से कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा रद्द होने और 8 कैंडिडेट के नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा के मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

वहीं जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम की वजह से अनंतनाग-राजौरी सीट का चुनाव टाल दिया गया है। अब यहां छठे फेज में 25 मई को वोट डाले जाएंगे।

इसके अलावा मध्य प्रदेश की बैतूल सीट से बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद सेकेंड फेज (26 अप्रैल) को होने वाली वोटिंग 7 मई को शिफ्ट कर दी गई।

मध्य प्रदेश की तीन सीटों- विदिशा से शिवराज सिंह चौहान (मामा), गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया (महाराजा) और राजगढ़ से दिग्विजय सिंह (राजा) की किस्मत दांव पर है।

इसके अलावा महाराष्ट्र की अमरावती सीट पर शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और डिप्टी CM अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार यानी ननद-भौजाई के बीच सीधा मुकाबला है।

चुनाव आयोग के अनुसार, तीसरे फेज में कुल 1352 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 1229 पुरुष और 123 (9%) महिला हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, 244 कैंडिडेट्स आपराधिक छवि के हैं। 392 कैंडिडेट्स के पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति हैं।

244 प्रत्याशियों पर आपराधिक केस, 172 पर हत्या, बलात्कार जैसे केस
ADR की रिपोर्ट बताती है, 244 (18%) उम्मीदवारों पर आपराधिक केस हैं। इनमें से 172 (13%) पर हत्या, अपहरण, बलात्कार जैसे गंभीर मामले भी शामिल हैं। 5 उम्मीदवारों पर हत्या और 24 पर हत्या की कोशिश के मामले दर्ज हैं।

38 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं। इनमें से दो पर बलात्कार के मामले चल रहे हैं। वहीं, 17 कैंडिडेट्स पर हेट स्पीच से जुड़े मामले दर्ज हैं।

तीसरे चरण में 392 उम्मीदवार करोड़पति
ADR के मुताबिक, तीसरे फेज के 1352 उम्मीदवारों में से 392 यानी 29% उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनके पास औसतन 5.66 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं, पांच उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति शून्य बताई है।

महाराष्ट्र की कोल्हापुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी इरफान अबूतालिब चांद की संपत्ति सबसे कम केवल 100 रुपए है। वहीं, गुजरात की बारडोली सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी रेखाबेन हरसिंहभाई चौधरी ने अपनी संपत्ति 2000 रुपए घोषित की है।

647 उम्मीदवारों पर कर्जदारी
तीसरे चरण के 647 (48%) प्रत्याशियों पर उधारी चल रही है। मध्य प्रदेश की मुरैना सीट से बसपा प्रत्याशी रमेश गर्ग के ऊपर सबसे ज्यादा देनदारी है। हैरान करने वाली बात यह है कि उनके ऊपर 351.61 करोड़ रुपए की देनदारी है, जबकि उनकी कुल संपत्ति करीब 16.47 करोड़ रुपए की है।

सबसे ज्यादा सालाना आय के मामले में महाराष्ट्र की माढा सीट से भाजपा के रंजीतसिंह हिंदूराव नाइक निंबालकर टॉप पर हैं। उनकी कुल वार्षिक आय करीब 44.57 करोड़ रुपए है। इन्होंने व्यापार और कृषि को अपनी आय का स्रोत बताया है।

कुल 1352 उम्मीदवारों में से 591 (44%) उम्मीदवार ग्रेजुएट हैं, जबकि 19 उम्मीदवारों ने खुद को निरक्षर बताया है। वहीं, 411 (30%) उम्मीदवारों की आयु 25 से 40 साल और 228 (17%) की आयु 61 से 80 साल के बीच है, जबकि एक प्रत्याशी की आयु 84 साल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
मुंबई: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस टिप्पणी को लेकर…
 05 August 2026
चेन्नई : कावेरी जल विवाद पर डीएमके के विरोध प्रदर्शन के दौरान तृषा पर विवादित टिप्पणी हुई। यह कॉमेंट तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री बेटे और डीएमके नेता ने की। मंगलवार…
 05 August 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक के बेंगलुरु में एक पेट्रोल पंप मालिक ने कर्मचारियों की हेराफेरी पकड़ ली। पेट्रोल पंप पर कुछ कर्मचारियों ने डिस्पेंसर में इलेक्ट्रॉनिक चिप्स लगा रखी थी। जब…
 05 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी (NJA) ने एक गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक जजों को रेप, सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसे मामलों की सुनवाई और फैसले लिखते…
 05 August 2026
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के आज सात साल पूरे हो गए। इस मौके पर पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। श्रीनगर, कुलगाम,…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.