समय से पहले कर्ज चुका रही अडानी की यह कंपनी, शेयर बनेगा रॉकेट
Updated on
28-09-2023 01:57 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (APSEZ) के शेयरों में आज तेजी आ सकती है। इसकी वजह यह है कि कंपनी 19.5 करोड़ डॉलर का कर्ज समय से पहले भी चुकता करने जा रही है। कंपनी को यह कर्ज अगले साल तक चुकाना था लेकिन उसने पहले ही इसे चुकाने का फैसला किया है। अडानी ग्रुप अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए अपना कर्ज कम करने में लगा है। एपीएसईजेड ने एक्सचेंज को बताया कि वह अपने कैश रिजर्व का इस्तेमाल करते हुए 19.5 करोड़ डॉलर के बॉन्ड्स को बायबैक करेगी। इस तरह कंपनी के 52 करोड़ डॉलर के प्रिंसिपल आउटस्टेंडिंग में से 32.5 करोड़ डॉलर ही रह जाएंगे।
कंपनी ने कहा कि उसके बोर्ड ने बॉन्ड्स बायबैक से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मई में भी कंपनी ने 13 करोड़ डॉलर के बॉन्ड्स खरीदे थे। साथ ही घोषणा की थी वह अगली चार तिमाही में हर बार करीब 20 परसेंट बॉन्ड्स खरीदेगी। इसकी दूसरी किस्त में कंपनी 19.5 करोड़ डॉलर के बॉन्ड्स की पुनर्खरीद कर रही है। मई में पहली किस्त के बाद 52 करोड़ डॉलर के बॉन्ड्स बाकी रह गए थे। कंपनी ने कहा कि बायबैक टेंडर 26 अक्टूबर तक खुला रहेगा।
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट
अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें अडानी ग्रुप पर बही-खातों में धोखाधड़ी और शेयरों के भाव में गड़बड़ी के साथ विदेशी इकाइयों के अनुचित उपयोग का आरोप लगाया था। गौतम अडानी की अगुवाई वाले अडानी ग्रुप ने इसका खंडन किया था लेकिन इससे उसके शेयरों में भारी गिरावट आई। हालांकि हाल के दिनों में ग्रुप के शेयरों में तेजी आई है लेकिन अब भी ये टॉप लेवल से दूर हैं। बुधवार को एपीएसईजेड का शेयर 830.50 रुपये पर बंद हुआ था।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…