पिता की मौत चाहती थी 'रोडिज 19' की ये कंटेस्टेंट, वजह जानकर नम हो गईं प्रिंस नरूला की आंखें
Updated on
06-06-2023 09:33 PM
'रोडीज सीजन 19: कर्मा या कांड' की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल इसके ऑडिशन्स चल रहे हैं। और हर शनिवार और रविवार रात 7 बजे जियो सिनेमा और एमटीवी पर देख भी सकते हैं। जैसा कि आप जानते ही हैं, अगर फॉलो करते होंगे तो, इसमें कई सारे ऐसे कंटेस्टेंट्स आते हैं, जिनकी बहुत ही दर्दनाक कहानी होती है। कइ बार तो गैंग लीडर्स के आंसू छलक उठते हैं। कुछ ऐसा ही एक बार फिर हुआ जब एक लड़की ने रिया चक्रवर्ती, गौतम गुलाटी, प्रिंस नरूला को रुला दिया।
दरअसल, एमटीवी रोडीज के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की दई है। इसमें प्रिंस नरूला, जो कि गैंग लीडर हैं, वो ऑडिशन ले रहे होते हैं। एक कंटेस्टेंट से सवाल करते हैं और वो अपने बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे करती है, जिसके बाद हर कोई इमोशनल हो जाता है।
पिता की मौत चाहती थीं
होता ये है कि उससे पूछा जाता है कि वो अपने पिता की मौत क्यों चाहती है? इसी सवाल के जवाब में वो बताती है, 'बचपन से मुझे ऐसा कोई दिन याद नहीं कि मैंने मार नहीं खाई हो। मेरे डैड हमेशा रात को दारू पीकर आते थे और हमें मारते थे। तो मैं ऐसे सोचती थी कि या तो मुझे मार दो या फिर उन्हें मार दो। मतलब कुछ तो ऐसा करो कि जिससे मेरी लाइफ तो ठीक हो जाए।'
पिता पर उठाया था हाथ
रिया चक्रवर्ती पूछती हैं कि एक वक्त ऐसा था कि जब आपने अपने डैड पर हाथ उठाया था क्योंकि वो आपकी मां पर हाथ उठा रहे थे। इस पर वो कंटेस्टेंट बताती है, 'उस दौरान मैं 17-18 साल की रही होंगी। जब मैंने डैड को मारने से प्रोटेक्ट किया था। और मैंने लड़ाई की थी। हालांकि ऐसा करने से वो रुके नहीं।'
इमोशनल हुए गैंग लीडर्स
कंटेस्टेंट ने आगे बताया, 'जब तक वो जिंदा थे, वो बहुत अब्यूजिव थे। मुझे याद है, जब मैंने उनको कहा था कि जब मेरी पहली सैलरी आएगी ना, मैं उन पैसों से आपके लिए कुछ भी नहीं लूंगी। और मुझे याद है कि जब मेरा पहला चेक हाथ में आया था, उस दिन उनकी मौत हो गई थी।' ये कहानी सुनकर सबकी आंखें नम हो गई।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…