हमास से भी खतरनाक है इजरायल का यह दुश्मन, जंग में कूदा तो नेतन्याहू के छूटेंगे पसीने, लेबनान सीमा पर जुटे
Updated on
13-10-2023 01:44 PM
बेरुत: इजरायल और हमास के बीच जारी जंग और गंभीर हो सकती है। लेबनान का आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह भी इस युद्ध में कूदने के लिए बेकरार है। हमास की तरह ही इस संगठन को भी ईरान का समर्थन हासिल है। फिलहाल यह संगठन अभी सिर्फ बॉर्डर पर है लेकिन किसी भी समय यह जंग में उतर सकता है। इजरायल के राजनीतिक और सैन्य नेता जहां एक तरफ अगले कदम पर विचार कर रहे हैं तो वहीं उनकी नजरें हिज्बुल्लाह पर भी टिकी हुई हैं। इजरायल के उत्तरी बॉर्डर पर किसी भी समय हलचल हो सकती है। कई जानकार मानते हैं कि अगर हिज्बुल्लाह युद्ध में हमास के साथ आया तो फिर स्थितियां विकट हो सकती हैं।
टैंक और मिसाइलों के साथ जुटे लेबनान सीमा पर हिज्बुला के लड़ाके टैंक और मिसाइलों के साथ जुट गए हैं। हिजबुल्लाह के पास हजारों रॉकेट और मिसाइलें हैं जो इजरायल में लगभग कहीं भी निशाना लगाने में सक्षम हें। इस संगठन को हमास की तुलना में कहीं ज्यादा मुश्किल दुश्मन के तौर पर देखा जाता है। लेबनान में एक नए मोर्चे की संभावना ने साल 2006 में हिज्बुल्लाह और इजरायल के बीच एक महीने तक चले भयानक युद्ध की कड़वी यादें ताज़ा कर दी हैं। यह दोनों पक्षों के बीच गतिरोध और तनावपूर्ण माहौल में खत्म हुआ था। पिछले छह दिनों से इजरायल ने गाजा की घेराबंदी करके रखी है। सात अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल पर हमास के खतरनाक हमले के जवाब में इजरायली सेना की तरफ से सैकड़ों हवाई हमले किए गए हैं। इजरायल की सेनाएं 23 लाख फिलिस्तीनियों की आबादी वाले इलाके को निशाना बना रही हैं।
हमास को चुनौती इजरायल ने हमास को खत्म करने की कसम खाई है। साथ ही अब देश संभावित जमीनी हमले की तैयारी में लगा हुआ है। इजरायल को सबसे ज्यादा चिंता हिज्बुल्लाह की सटीक-निर्देशित मिसाइलों को लेकर है। इन मिसाइलों के बारे में कहा जाता है कि इनका लक्ष्य इजरायल के नैचुरल गैस रिग और बिजली स्टेशन हो सकते हैं जो इजरायल के लिए रणनीतिक अहमियत रखते हैं। पड़ोसी देश सीरिया में राष्ट्रपति बशर असद की सेना के साथ कई सालों तक चली लड़ाई के कारण हिजबुल्लाह भी युद्ध में उतरने की तैयारी करने लगा है।
युद्ध होगा और विनाशकारी हाल के कुछ वर्षों में हमास नेता लेबनान चले गए हैं। इस वजह से हमास और हिजबुल्लाह के बीच नजदीकियां भी बढ़ी हैं। हिजबुल्लाह अभी तक काफी हद तक किनारे पर बना हुआ है। समूह के करीबी लोगों का मानना है कि अगर इजरायल जमीन पर भी हमलों में तेजी लाता है तो फिर विनाशकारी परिणामों के साथ युद्ध और ज्यादा खतरनाक हो सकता है। समूह के करीबी लेबनानी विश्लेषक कासिम कासिर के हवाले से न्यूज एजेंसी एपी ने बताया है कि हिजबुल्लाह, किसी भी तरह से हमास के विनाश की अनुमति नहीं देगा। न ही गाजा को जमीनी घुसपैठ का सामना करने के लिए अकेला नहीं छोड़ेगा।
दक्षिणी लेबनान में तबाही! लेबनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने सभी लेबनानी समूहों से संयम बरतने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने इजरायल की योजनाओं में शामिल नहीं होने की अपील की है। यह हिज्बुल्लाह के लिए एक साफ संदेश था। उन्होंने कहा कि लेबनान, इजरायल के आपराधिक कृत्यों की निंदा करता है। साथ ही वह चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय दुश्मनी खत्म करने पर काम करे। इजरायली नेताओं ने भी बार-बार चेतावनी दी है कि अगर लेबनान के साथ युद्ध हुआ तो फिर दक्षिणी लेबनान में भारी विनाश होगा।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…