Select Date:

सुपरस्टार्स संग काम कर चुकी यह बच्ची सड़क पर बेचने लगी थी साबुन, शादी टूटने पर लेने लगी थी ड्रग्स

Updated on 21-11-2023 02:50 PM
गोद में नजर आ रही यह बच्ची साउथ की कौन सी एक्ट्रेस है बता सकते हैं? यह बच्ची एक नामी एक्ट्रेस की बेटी है। वो एक्ट्रेस, जिसने एक फिल्म में करीना कपूर की दादी का किरदार निभाया था। मां-बेटी दोनों ही साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं। बता सकते हैं कि कौन है ये बच्ची? साउथ की एक्ट्रेस रही इस बच्ची ने बड़े होने पर जब फिल्मों में शुरुआत की, तो साउथ के कई सुपरस्टार्स संग काम किया, जिनमें रजनीकांत और मोहनलाल तक शामिल हैं। लेकिन बाद में स्थिति ऐसी हुई कि काम मिलना बंद हो गया। तब गुजारे के लिए इसे सड़कों पर साबुन बेचकर पैसे कमाने पड़े थे।

फिल्मी दुनिया के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी इसे काफी दुखों का सामना करना पड़ा। जिस शख्स से इस एक्ट्रेस ने शादी की और फिल्में छोड़ीं, उससे तलाक हो गया और फिर इसने खुद को ड्रग्स की लत में डुबो लिया। इस वजह से इस एक्ट्रेस को फिल्मों में दोबारा एंट्री करना मुश्किल हो गया था। अब बता सकते हैं कि यह एक्ट्रेस कौन है?

ये हैं एक्ट्रेस ऐश्वर्या भास्करन, मॉम लक्ष्मी भी हैं एक्ट्रेस

चलिए हम बताते हैं। ये हैं एक्ट्रेस Aishwarya Bhaskaran, जो साउथ की जानी-मानी स्टार रहीं लक्ष्मी की बेटी हैं। लक्ष्मी ने साउथ के अलावा बॉलीवुड में भी काम किया था। मां की तरह ऐश्वर्या भास्करन ने भी फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाया। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब ऐश्वर्या भास्करन को फिल्मों में नाममात्र का काम मिलने लगा। गुजारा करना मुश्किल हो गया। ऐसे में ऐश्वर्या भास्करन को घर-घर जाकर साबुन बेचने का काम करना पड़ा।

काम न मिलने पर साबुन बेचने लगीं ऐश्वर्या भास्करन

ऐश्वर्या भास्करन ने 2022 में Galatta Tamil को दिए इंटरव्यू में साबुन बेचने की वजह के बारे में बताया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि उनके पास न तो काम है और ना ही पैसे और इसलिए वह सड़कों पर साबुन बेचने के लिए मजबूर हैं ताकि पैसे कमा सकें। एक्ट्रेस ने तब कहा था कि वह फिल्मों में काम करना चाहती हैं। उन्होंने जो पैसा कमाया था, उसे परिवार को संभालने में खर्च कर दिया।

शादी के बाद तलाक, ड्रग्स की लत लगी तो काम मिलना बंद

ऐश्वर्या ने बताया था कि उन्होंने शादी के बाद फिल्में छोड़ दी थीं, पर पता नहीं था कि हालात इतने खराब हो गए थे कि ड्रग्स की लत लग गई और फिल्मों में दोबारा काम नहीं मिल पाया। एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि अगर फिल्मों में काम नहीं मिला, तो वह कोई नौकरी या काम करके गुजारा कर लेंगी। ऐश्वर्या भास्करन ने कहा था, 'मुझे किसी काम को करने में कोई शर्म नहीं। अगर कल आप मुझे अपने ऑफिस में काम दोगे, तो मैं टॉयलेट साफ करने में भी नहीं हिचकूंगी।'

1994 में की शादी, 1996 में तलाक

मालूम हो कि ऐश्वर्या भास्करन ने तनवीर अहमद से 1994 में शादी की थी, लेकिन तीन साल बाद ही उनका तलाक हो गया। एक्ट्रेस ने बताया था कि शादी के बाद उन्होंने फिल्में छोड़ दी थीं, पर फेरे लेने के 6 महीने बाद ही उनकी शादी में मुश्किलें शुरू हो गई थीं। जब ऐश्वर्या और तनवीर का तलाक हुआ, तब उनका बच्चा डेढ़ साल का था।

साबुन बनाने का बिजनेस और यूट्यूब चैनल

ऐश्वर्या भास्करन को कई साल तक काम नहीं मिला। लेकिन 2000 में उनके लिए दरवाजे खुले और फिल्में मिलने लगीं। लेकिन वक्त के साथ उनके लिए फिल्मों में मौके कम होते गए, और वह मजबूरन साबुन बेचने लगीं। ऐश्वर्या अब फिल्में भी कर रही हैं और घर पर साबुन भी बनाती हैं। उन्होंने अपने साबुन का बिजनेस शुरू कर लिया और लॉकडाउन में यूट्यूब चैनल भी खोला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.