Select Date:

एक झटके में पाकिस्‍तान की कंगाली को दूर कर देगा यह छिपा हुआ खजाना, खरबों डॉलर में है इसकी कीमत, जानें

Updated on 01-08-2023 01:07 PM
इस्‍लामाबाद: एक अगस्‍त से पाकिस्‍तान की सरकार की तरफ से पहली बार मिनिरल्‍स समिट यानी खनिज शिखर सम्‍मेलन का आयोजन हो रहा है। पाकिस्‍तान में कई ऐसे खनिज भंडार के विशाल भंडार हैं, जिनकी कीमत अरबों डॉलर में है। इस देश सोना, तांबा, लोहा, क्रोमाइट, बैराइट्स, जिप्सम और सेंधा नमक के विशाल भंडार शामिल शामिल हैं। तेल और गैस की खोज के साथ-साथ पाकिस्तान में कीमती रत्न और संगमरमर का उद्योग भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो इसकी भू-रणनीतिक स्थिति ग्‍लोबल मार्केट में इनसे जुड़े उद्योगों के लिए बड़े अवसर प्रदान करती है। मगर पाकिस्‍तान इससे अनजान है। आज हम आपको देश के उस खजाने के बारे में जिसे चीन जमकर लूट रहा है।

22 हजार टन तांबा गया चीन
पाकिस्‍तान के जाने-माने जर्नलिस्‍ट हामिद मीर ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो शेयर किया था। उन्‍होंने बताया कि पाकिस्‍तान के मोहम्‍मद खेल में छह खबर डॉलर के खनिज मौजूद हैं। मोहम्‍मद खेल खैबर पख्‍तूनख्‍वां में स्थित है। हामिद मीर ने यहां पर एक विशेषज्ञ से भी बात की है। उन्‍होंने विशेषज्ञ से पूछा कि अगर छह खबर डॉलर के खनिज यहां पर हैं तो फिर देश की तो सारी दिक्‍कतें ही दूर हो सकती हैं। इस पर विशेषज्ञ ने उन्‍हें जवाब दिया, 'जी बिल्‍कुल, मोहम्‍मद खेल में तांबे का सबसे बड़ा भंडार है।

क्‍या है सम्‍मेलन का मकसद
इसके बाद हामिद उनसे पूछते हैं कि मोहम्‍मद खेल से पाकिस्‍तान कितना कमा सकता है? इस पर वह विशेषज्ञ बताते हैं कि अभी तक करीब 22 हजार टन तांबा पिछले करीब चार साल में चीन को निर्यात किया है। इससे 35 मिलियन डॉलर का राजस्‍व पाकिस्‍तान को हासिल हुआ है। इस्लामाबाद में जिस शिखर सम्‍मेलन का आयोजन हो रहा है उसमें टॉप इनवेस्‍टर्स और खनिज विशेषज्ञ शामिल होंगे। पाकिस्‍तान के एक्‍सपर्ट्स की मानें तो वास्तविक क्षमता का प्रयोग कैसे हो कि देश की आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएं, इस सम्‍मेलन में यही चर्चा का मुख्‍य विषय होगा।

तो पाकिस्‍तान होता सबसे अमीर
साल 2010 में पाकिस्‍तान के परमाणु वैज्ञानिक डॉक्‍टर समर मुबारकमंद ने कहा था कि उत्तरी वजीरिस्तान में तांबे और सोने के भंडार भी स्थित हैं। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान खनिज भंडार के मामले में दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक है और इन भंडारों की उचित खोज की आवश्यकता है। उन्‍होंने कहा था कि अगर हम सही तरीके से कदम उठाएं तो पाकिस्तान अगले दो दशकों में एक विकसित समृद्ध देश बन जाएगा। उन्होंने कहा था कि बलूचिस्तान में तांबे और सोने के भंडार की कीमत 273 अरब अमेरिकी डॉलर थी, जबकि उत्तरी वजीरिस्तान में भी इसी तरह के भंडार की खोज की गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.