Select Date:

चंद्रमा पर अब भी जिंदा है चंद्रयान-3 का यह यंत्र, ISRO को भेज रहा जानकारी, जानें क्यों है खास

Updated on 29-09-2023 01:09 PM
वॉशिंगटन: भारत के चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से दोबारा संपर्क में जुटे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। इसके बावजूद इसरो के वैज्ञानिक दिन-रात अपने काम में जुटे हुए हैं। हालांकि, बहुत कम लोगों को यह पता है कि चंद्रयान-3 का एक पेलोड ऐसा भी है, जो चंद्रमा पर अब भी एक्टिव है। वह चंद्रमा के सतह की लगातार नई-नई जानकारियों को इसरो के कमांड एंड कंट्रोल स्टेशन तक भेज रहा है। इस पेलोड का नाम स्पेक्ट्रो-पोलरिमेट्री ऑफ हैबिटेबल प्लैनेट अर्थ (SHAPE) है। यह चंद्रयान-3 के प्रणोदन मॉड्यूल का हिस्सा है, जो 52 दिनों से चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा है। अब तक इसने पर्याप्त मात्रा में डेटा भेजा है और यह लंबे समय तक काम करना जारी रखेगा।

SHAPE यंत्र का काम क्या है

स्पेक्ट्रो-पोलरिमेट्री ऑफ हैबिटेबल प्लैनेट अर्थ चंद्रमा के चारों ओर घूमते समय पृथ्वी की रहने योग्य ग्रह जैसी विशेषताओं का अध्ययन करेगा। इसके अवलोकनों से प्राप्त डेटा का उपयोग इसरो की टीम एक्सोप्लैनेट ग्रहों की कक्षा में अध्ययन करने के लिए करेगी। एक्सोप्लैनेट सौर मंडर के बाहर के पिंड होते हैं, जो पृथ्वी जैसी विशेषताएं रखते हैं। इसे दूसरे ग्रहों तक खोजबीन के काम में इसरो की एक लंबी छलांग माना जा रहा है। वर्तमान में दुनियाभर की अंतरिक्ष एजेंसियां सौर मंडल के बाहर के ग्रहों और तारों पर खोजबीन को आगे बढ़ा रही हैं। ऐसे में भारत को स्पेक्ट्रो-पोलरिमेट्री ऑफ हैबिटेबल प्लैनेट अर्थ से कई महत्वपूर्ण डेटा मिलने की उम्मीद है।

इसरो चेयरमैन ने क्या बताया


इस बीच इसरो के चेयरमैन ने हमारे सहयोगी प्रकाशन टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि SHAPE को केवल एक निश्चित समय के दौरान ही संचालित किया जा सकता है जब पृथ्वी से दृश्यता अच्छी हो। जब यह संचालित होता है तो यह लगातार डेटा प्राप्त करता रहता है, हालांकि डेटा एक समय-अपरिवर्तनीय है, जिसका अर्थ है कि एक बार पृथ्वी की कुछ विशेषताओं को पकड़ लिया गया तो वे वही रहेंगे और समय के साथ नहीं बदलेंगे। हमें पेलोड उद्देश्यों को पूरा करने के लिए अब तक पर्याप्त डेटा मिल गया है, लेकिन हम इसे संचालित करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, हालांकि, डेटा का विश्लेषण पूरा होने और यदि कोई खोज हुई तो तो उसकी घोषणा होने में कई महीने लगेंगे।

NASA ने बताया एक्सोप्लैनेट का महत्व


एक्सोप्लैनेट ने हाल के समय में दुनियाभर की अंतरिक्ष एजेंसियों को आकर्षित किया है। खगोल वैज्ञानिकों को आशा है कि इनमें से कई एक्सोप्लैनेट जीवन की मेजबानी करने की क्षमता रख सकते हैं। नासा के अनुसार, आज की तारीख में अकेले हमारी आकाशगंगा में मौजूद अरबों ग्रहों में से 5,000 से अधिक एक्सोप्लैनेट खोजे जा चुके हैं। हालांकि, हजारों अन्य संभावित एक्सोप्लैनेट का पता लगाने और यह सुनिश्चित करने के लिए आगे के अवलोकन की आवश्यकता है कि एक्सोप्लैनेट वास्तविक है या नहीं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि पहला एक्सोप्लैनेट केवल 1990 के दशक में खोजा गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.