Select Date:

म्यूचुअल फंड नहीं ये है नोट छापने की मशीन, 5 हजार के निवेश से बन गए 49 लाख रुपये

Updated on 12-09-2023 06:49 PM
नई दिल्ली: अगर पैसों को सही जगह पर निवेश किया जाए तो बंपर रिटर्न जरूर मिलता है। आजकल बहुत से लोग शेयर बाजार के साथ म्यूचुअल फंड्स में भी निवेश करना पसंद कर रहे हैं। म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने वालों की संख्या लगातार बढ़ी है। कई ऐसे म्यूचुअल फंड्स हैं, जिन्होंने निवेशकों को मालामाल बना दिया है। आज हम आपको एक ऐसे ही म्यूचुअल फंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें निवेश करने वालों को बंपर रिटर्न मिला है। इसमें हर महीने 5 हजार रुपये निवेश करने वालों को 49 लाख रुपये से ज्यादा का रिटर्न मिला है। यह स्कीम एसबीआई स्मॉल कैप फंड (SBI Small Cap Fund) है। इस स्कीम में निवेश करने वालों को बंपर रिटर्न मिला है। आईए आपको बताते हैं इस स्कीम के बारे में।

साल 2009 में आई थी स्कीम

एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) की स्कीम एसबीआई स्मॉल कैप फंड (SBI Small Cap Fund) साल 2009 में 9 सितंबर को लॉन्च हुई थी। अब इस स्कीम को 14 साल हो चुके हैं। अगर किसी निवेशक ने इसमें स्कीम के लॉन्चिंग के समय से हर महीने 5 हजार रुपये निवेश किए होते तो अभी यह पैसा बढ़कर 49.44 लाख रुपये हो गया होता। इन वर्षों में हर महीने 5 हजार रुपये के हिसाब से कुल 8.40 लाख रुपये एसबीआई स्मॉलकैप फंड में लगाने पड़ते। वहीं इस स्कीम में यह निवेश बढ़कर 49.44 लाख रुपये हो जाता।

मिला शानदार रिटर्न

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसबीआई स्मॉल कैप फंड ने सिस्टेमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी में 22.85 फीसदी सीएजीआर के हिसाब से रिटर्न दिया है। वहीं अगर किसी शख्स ने इस स्कीम के एनएफओ के दौरान इसमें एकसाथ 10 लाख रुपये लगाए होते तो यह निवेश अभी बढ़कर 1.37 करोड़ रुपये हो गया होता। बता दें कि एसबीआई की यह स्कीम सबसे पुराने स्मॉल कैप फंड्स में से एक है। इस स्कीम के तहत 65 फीसदी एसेट्स को स्मॉल कैप स्टॉक्स में लगाया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.