Select Date:

खुद्दारी इसे कहते हैं! इलाज के लिए दान में मिले पैसे भी कोई वापस करता है? इस महिला को सलाम करेंगे आप

Updated on 17-06-2023 07:27 PM
बीजिंग: चीन में एक महिला ने पति के इलाज के लिए दान में मिले 26,500 डॉलर (21.7 लाख रुपये) को लौटाने का फैसला किया है। यह पैसा उसे 4000 से अधिक लोगों से दान के रूप में मिला था। महिला का पति तीन साल पहले कोमा में चला गया था। शुरुआत में तो महिला ने अपने बचत के पैसों से पति का इलाज कराया। जब लाभ नहीं हुआ तो उसने एक के बाद एक कई दूसरे अस्पतालों को छान मारा। इस दौरान धीरे-धीरे उसके बचत के पैसे खत्म हो गए। इस कारण महिला को पति के इलाज के लिए दूसरे लोगों से मदद मांगनी पड़ी। ऐसे में महिला को दूसरे दानदाताओं से कुल 26500 डॉलर की आर्थिक मदद मिली।


कार दुर्घटना के बाद कोमा में चले गए थे जियांग

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (एससीएमपी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला के पति जियांग ली 2020 में एक गंभीर कार दुर्घटना के बाद कोमा में चले गए थे। उनकी पत्नी डिंग तब से उनकी देखभाल कर रही थीं। उसकी देखभाल के कारण ही जियांग स्वस्थ हुए। उन्होंने पहले फिर से बोलने और अपने दांत ब्रश करने की क्षमता हासिल कर ली। उसके बाद जियांग ने कार चलाना सीखा। जियांग और डिंग का परिवार पूर्वी चीन के जिआंगसु प्रांत में रहता है। डिंग ने कहा कि अब वह बेहद खुश हैं कि उनके पति कोमा से बाहर आ गए हैं।


2020 से हर दिन पति के साथ रही पत्नी


डिंग 2020 से हर दिन अपने पति के साथ रहीं, वह भी तब जब डॉक्टरों ने उन्हें जवाब दे दिया था। डॉक्टरों ने कहा था कि उनके पति शायद ही कभी सामान्य जिंदगी जी पाएं। इसके बावजूद डिंग ने अपने पति की देखभाल करना नहीं छोड़ा। जियांग के अपने बिस्तर पर बैठे और डिंग के हाथों से खाना खाते हुए एक वीडियो भी चीनी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया था। इसमें वह अपने पति सिर को सीधा करने में मदद करने के लिए उनकी ठुड्डी को पकड़े हुए भी दिखाई दे रही हैं। जब जियांग कोमा में थे तब उन्होंने हर दो घंटे में उनके शरीर को पलटा और उनकी पीठ की मालिश की।

अब दानदाताओं का पैसा लौटा रही महिला

जियांग के इलाज के दौरान जब पैसे खत्म हो गए तो डिंग ने आर्थिक मदद के लिए अभियान शुरू किया। इस दौरान उन्हें 4055 दानदाताओं से करीब 26000 डॉलर से अधिक की रकम प्राप्त हुई। उन्होंने प्रत्येक दानदाता की डिटेल्स नोट की। उन लोगों ने डिंग का हौसला बढ़ाने के लिए संदेश भी भेजे, जिसमें आपका मजबूत दिल एक बड़ी मुस्कान लाएगा। हार मत मानो'' जैसे मैसेज थे। अब डिंग ने कहा है कि वह उन सभी लोगों का पैसा लौटा रही हैं, जिन्होंने उनकी आर्थिक मदद की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.