Select Date:

यह फिल्म का सीन नहीं, हकीकत है... ज़ोंबी में बदल रहे अमेरिका के लोग, क्या है इस नई महामारी के पीछे की वजह?

Updated on 29-05-2023 09:06 PM
वॉशिंगटन : अमेरिका से सामने आए ड्रग एडिक्ट्स के एक वीडियो में फिलाडेल्फिया की सड़कों पर 'ट्रांक' (tranq) महामारी के पैमाने का खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया पर शेयर इस वीडियो में केंसिंग्टन की सड़कों पर ज़ोंबी जैसे नशेड़ियों को देखा जा सकता है। केंसिंग्टन को शहर के ड्रग संकट के लिए 'ग्राउंड जीरो' के रूप में देखा जाता है। इस क्लिप को एक यूजर ने पहले टिकटॉक और फिर ट्विटर पर शेयर किया है।


यह वीडियो Xylazine ड्रग या 'ट्रांक' के अत्यधिक इस्तेमाल के कारण अमेरिका के सामने खड़े हुए खतरनाक ड्रग संकट को उजागर करता है। ट्रांक को 'ज़ोंबी ड्रग' के रूप में भी जाना जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआत में इसे फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) की तरफ से जानवरों के इलाज में इस्तेमाल की मंजूरी मिली थी। लेकिन धीरे-धीरे इसका इस्तेमाल नशे के लिए ड्रग्स के रूप में होने लगा।

अमेरिका के लिए 'उभरता हुआ खतरा'

यह ड्रग इतना शक्तिशाली है कि वाइट हाउस ने हाल ही में इसे 'उभरता हुआ खतरा' घोषित किया है। पिछले महीने एक बयान में फिलाडेल्फिया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि नशे की महामारी से शहर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, फिलाडेल्फिया डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड बोर्ड ऑफ हेल्थ ने कहा, 'Xylazine ने फिलाडेल्फिया को बुरी तरह प्रभावित किया है जिससे ओवरडोज नशे से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ गई है।'

पैरों की उंगलियों के बीच लगा रहे इंजेक्शन

डिस्ट्रिक्ट अटार्नी लैरी क्रसनर इस संकट के केंद्र में हैं जिन पर ड्रग्स की स्थिति पर नकेल कसने में नाकाम रहने का आरोप लगाया जा रहा है। अपराधों और नशीली दवाओं के संकट को संभालने में उनकी विफलता के कारण 2022 में उनके खिलाफ महाभियोग चलाया गया था। नशेड़ियों को ध्रूमपान करते, सूंघते, इंजेक्शन लगाते, निगलते देखा जा सकता है। कुछ लोगों को तो अपने पैरों की उंगलियों के बीच इंजेक्शन लगाते हुए भी देखा गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.