ये वो नहीं, मुंबई पुलिस कन्फ्यूज... सैफ केस में गिरफ्तार शहजाद और CCTV में दिखा हमलावर यूजर्स को लग रहे अलग-अलग
Updated on
21-01-2025 02:36 PM
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने सैफ अली खान पर हमले के मामले में रविवार को मोहम्मद शरीफुल इस्लाम आजाद को गिरफ्तार किया। यही नहीं, सैफ के घर से शरीफुल के 19 फिंगरप्रिंट्स भी उठाए गए, जिन्हें लैब में जांच के लिए भेजा गया है। लेकिन जैसे ही शहजाद की तस्वीर और वीडियो वायरल हुए, सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। यूजर्स का कहना है कि पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है, उसकी शक्ल CCTV में दिखे उस हमलावर से बिल्कुल नहीं मिलती, जिसने सैफ के घर में घुसकर उन पर अटैक किया था।
यूजर्स ने शहजाद की तस्वीर को सीसीटीवी में दिखे हमलावर की तस्वीर से मिलाकर देखा। उनका कहना है कि दोनों ही शख्स एकदम अलग हैं। सबूत के तौर पर यूजर्स ने X पर गिरफ्तार किए गए शहजाद और CCTV फुटेज में नजर आए हमलावर की तस्वीर शेयर की।
'कहीं कोई समानता नहीं और पुलिस पीछे छुपकर खुश हो रही है'
एक यूजर ने तस्वीर शेयर कर लिखा, 'एक बच्चा भी कह सकता है कि दोनों अलग-अलग हैं और एक ही आदमी नहीं हैं। आश्चर्य की बात है कि मामला इतनी जल्दी तूल पकड़ गया कि यह बॉर्डर का मामला बन गया और पुलिस इसके पीछे छुपकर खुश हो रही है। सीसीटीवी में जो दिखा और जो दूसरा गिरफ्तार किया गया, उनमें कहीं भी समानता नहीं है।'
'मुंबई पुलिस कन्फ्यूज है, मीडिया सर्कस चल रहा है'
एक अन्य यूजर ने भी गिरफ्तार शहजाद और सीसीटीवी वाले हमलावर की तस्वीरों का कोलाज शेयर किया और लिखा, 'कल आकाश कनौजिया था और अब शरीफुल है। मुंबई पुलिस कन्फ्यूज है। मीडिया सर्कस चल रहा है। ये एक ही व्यक्ति नहीं है। बिल्कुल भी समानता नहीं है।'
'मुझे कोई समानता नजर नहीं आती'
एक और यूजर ने तस्वीर शेयर कर लिखा, 'तस्वीर 1- वो घुसपैठिया, जिसने सैफ अली खान पर हमला किया। तस्वीर 2- वो संदिग्ध, जिसे रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया। मुझे कोई समानता नजर नहीं आती। क्या आपको कोई समानता दिखती है?'
'उम्र, नाक, होठ, बाल... कुछ भी तो एक जैसा नहीं, कोई झोल है क्या?'
एक और कमेंट है, 'एक सवाल मन में आया कि क्या सच में ये दोनों एक ही व्यक्ति हैं। उम्र, नाक, होठ, बाल, वजन... कुछ भी तो एक जैसा नहीं लग रहा। लेकिन मुंबई पुलिस का कहना है कि हमने सैफ पर हमला करने वाले को गिरफ्तार कर लिया। क्या कोई झोल है?
सैफ पर चाकू से 6 बार हमला, सर्जरी में निकाला चाकू का टुकड़ा
मालूम हो कि सैफ पर 15 जनवरी की रात ढाई बजे एक हमलावर ने उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया। सैफ को गर्दन और रीढ़ के पास दो गहरी चोटों के अलावा चार और चोटें आईं। सैफ अभी लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। सर्जरी में उनकी रीढ़ से ढाई इंच का चाकू का टुकड़ा निकाला गया था। उधर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम 35 टीमें बनाकर हमलावर की तलाश कर रही थी। इस मामले में जहां एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया गया, तो वहीं शहजाद को ठाणे से पकड़ा गया।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…