मार्केट खुलते ही इस मल्टीबैगर स्टॉक ने लगा दी छलांग, जानिए क्यों आई उछाल
Updated on
27-09-2023 02:47 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट बुधवार सुबह सतर्कता के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 0.38 परसेंट और निफ्टी में 20.36 परसेंट की गिरावट आई। इस गिरावट के बीच पोकरना लिमिटेड (Pokarna Limited) के शेयरों में 7.76% तेजी देखने को मिली। कीमत में तेजी के साथ इसका वॉल्यूम भी 3.01 गुना बढ गया। इस शेयर ने लंबे समय तक सुस्ती के बाद हाल में अहम चार्ट ब्रेकआउट दिया है। इसका मार्केट कैप अभी 7,594.94 करोड़ रुपये है और एंटरप्राइज वैल्यू 1,519.51 करोड़ है। टेक्निकल फ्रंट पर 27 सितंबर, 2023 को इस स्टॉक का 200 दिन का मूविंग एवरेज 422.22 रुपये है जबकि 50 दिन का मूविंग एवरेज 466.31 रुपये है। बीएसई पर इसकी मौजूदा कीमत 488.95 रुपये प्रति शेयर है। हालिया क्रॉसओवर में इसके 50 दिन के डीएमए ने 200 दिन के डीएमए को पार कर लिया है। यह लॉन्ग टर्म में मजबूती और तेजी का संकेत है।
1991 में स्थापित पोकरना ग्रेनाइट इंडस्ट्री की जानी मानी कंपनी है। इसने अपने हाई-क्वालिटी प्रॉडक्ट्स और डाइवर्सिफिकेशन से अपने लिए अलग मुकाम बनाया है। इस कंपनी को क्वार्टज सरफेस और एडवांस्ड ब्रेटनस्टोन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल में महारत हासिल है। इसकी मौजूदकी 23 देशों में है और इसके पास मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है। कंपनी की सबसे बड़ी खासियत उसकी भरोसेमंद प्रॉडक्ट सप्लाई है। कंपनी के क्वार्टज सरफेस को Quantra नाम से बेचा जाता है और ग्रेफाइट प्रॉडक्ट्स पर पोकरना ब्रांड है। साथ ही कंपनी के पास STANZA ब्रांड के नाम से एपेरल मैन्यूफैक्चरिंग और रिटेलिंग बिजनस भी है।
कंपनी ने हाल में अपनी पहली तिमाही का रिजल्ट घोषित किया है जो इस प्रकार है... कंपनी के टॉपलाइन रेवेन्यू यानी टोटल सेल और इनकम में 20.58 परसेंट की गिरावट आई है। इस दौरान कंपनी का कुल रेवेन्यू 162 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल के समान अवधि की तुलना में 240 करोड़ रुपये रहा था। साथ ही कंपनी के नेट प्रॉफिट में भी 35.71 परसेंट की गिरावट आई है। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 18 करोड़ रुपये रहा। कुल मिलाकर फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफिट में पिछले साल के मुकाबले गिरावट आई है। दूसरी ओर कंपनी के फाइनेंशियर रेश्यो पर नजर डालें तो इसकी पीईजी रेश्यो तीन है। यह भविष्य में कमाई में सुधार की उम्मीद जगाता है। साथ ही कंपनी का पीबी रेश्यो 3.05 है जो इस बात को दिखाता है कि निवेशक कंपनी की बुक वैल्यू पर प्रीमियम देने को तैयार है। इसमें एक पॉजिटिव संकेत यह भी है कि एफआईआई ने जून तिमाही में कंपनी ने अपनी होल्डिंग्स बढ़ाई है। यह कंपनी के फ्यूचर ग्रोथ में उनके भरोसे को दिखाता है। इतना ही नहीं इस शेयर में भारी बाइंग एक्टिविटी देखी जा रहा है। पिछले तीन साल में इसमें 260 परसेंट तेजी आई है जिससे मल्टीबैगर स्टॉक के रूप में इसकी स्थिति और मजबूत हुई है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…