ग्रेटर नोएडा : इस समय सेक्टर-18 शहर का सबसे बड़ा कमर्शल हब है इसके बाद अब सेक्टर-75 व आसपास का एरिया शहर के दूसरे नए कमर्शल हब के रूप में उभर रहा है। सेक्टर-75 में मेट्रो स्टेशन के ठीक सामने स्पैक्ट्रम मॉल बनकर तैयार है। इससे पहले सेक्टर-52 में एक मॉल व ऑफिस स्पेस का बड़ा कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार हो गया है। वहीं सेक्टर-75 से कुछ दूरी पर सेक्टर-119 व सेक्टर-120 के बीच की रोड पर भी एक मॉल तैयार हो रहा है इसके अलावा सेक्टर-51 व सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के बीच का प्लॉट आईकिया कंपनी ने अथॉरिटी से ले लिया था। यहां पर मॉल व ऑफिस स्पेस बनेगा जिसके बीच से सेक्टर-52 व सेक्टर-51 मेट्रो की डायरेक्ट कनेक्टीविटी के लिए स्काईवॉक भी बनाया जाना है।