Select Date:

इस शेयर ने दिया 3 साल में 1500% रिटर्न, आज लगा 10% का अपर सर्किट, जानिए क्या करती है कंपनी

Updated on 31-10-2023 02:49 PM
नई दिल्ली : शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। लेकिन दोपहर आते-आते यह लाल निशान पर ट्रेड करने लगा। इस बीच एक स्मॉल कैप शेयर में भारी खरीदारी देखने को मिली। इसके चलते इसमें आज अपर सर्किट लग गया। यह शेयर मान एल्युमिनियम लिमिटेड (Maan Aluminium Ltd.) का है। पिछले 3 साल में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 1500% से ज्यादा का शानदार रिटर्न दिया है।

आज ब्रॉडर मार्केट सूचकाक सुर्खियों में रहे। इनमें से मिड कैप और स्मॉल कैप सूचकांकों में अच्छी तेजी दिखी। निफ्टी मिड कैप इंडेक्स 0.76 फीसदी चढ़ा। जबकि स्मॉल कैप इंडेक्स में 0.65 फीसदी की तेजी दिखी।

स्मॉल कैप सेगमेंट में मान एल्युमिनियम लिमिटेड में बड़ी उछाल आई। यह शेयर बीएसई पर 129 रुपये पर खुला। यह पिछले सत्र के क्लोजिंग प्राइस 124 रुपये प्रति शेयर से 4 फीसदी की बढ़त थी। फिर इस शेयर में बड़ी खरीदारी देखने को मिली और इसमें अपर सर्किट लग गया। इस तरह 10 फीसदी या 12.40 रुपये की बढ़त के साथ यह शेयर 136.40 रुपये पर पहुंच गया है।

यह इस शेयर का 52 वीक हाई लेवल भी है। वहीं, इस शेयर का 52 वीक लो 35.53 रुपये है। इस दौरान बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 737.72 करोड़ रुपये हो गया है। मान एल्युमिनियम साल 1989 में इनकॉरपोरेट हुई थी। यह एल्युमिनियम प्रोफाइल्स, एल्युमीनियम सिल्लियों, एल्यूमीनियम बिलेट्स और संबंधित एक्टिविटीज के मैन्यूफैक्चरिंग तथा ट्रेडिंग में माहिर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.