Select Date:

'एनिमल' का ये शर्टलेस फाइट सीन माइनस 8 डिग्री में हुआ था शूट, स्टंट मास्टर सुप्रीम सुंदर ने किया खुलासा

Updated on 29-11-2023 02:16 PM
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' के प्रचार में व्यस्त हैं। 1 दिसंबर को आने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। ऐसे में स्टारकास्ट जी-तोड़ मेहनत कर रही है। कहां और कैसे उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हो जाए और बेहतरीन प्रदर्शन करे। हालांकि जब इसका ट्रेलर आया तो लोगों ने इसके कुछ सीन्स को कॉपी बताया। इतना ही नहीं, अमिताभ और अक्षय की फिल्म के एक सीन को भी इस मूवी से बेहतर बताया था। अब स्टंट मास्टर ने रिएक्ट किया है और काफी नए खुलासे किए हैं।

रणबीर कपूर और बॉबी देओल अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं और हाल ही में सामने आया ट्रेलर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। लोग कलाकारों के प्रदर्शन और फिल्म के संगीत के बारे में बात कर रहे हैं। इस मूवी का एक खास सीन, जो बहुत अधिक ध्यान खींच रहा है, वह है रणबीर और बॉबी के बीच लड़ाई। इसी के बारे में स्टंट मास्टर ने एक किस्सा सुनाया है।

8 डिग्री में शुट हुआ 'एनिमल' का सीन

'आज तक' के साथ एक इंटरव्यू में, स्टंट मास्टर सुप्रीम सुंदर ने लंदन में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच इस सीन को फिल्माने के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि संदीप रेड्डी ने उनसे पहले ही कहा था कि उन्हें मूवी में रफ फाइट चाहिए। साथ ही कोई टेक्निकल सपोर्ट न हीं चाहिए कि हवा में लटक कर लड़ाई हो रही है। वह एकदम लाइव फाइट चाहते थे। सुंदर ने आगे बताया कि संदीप बार बार रिहर्सल करवाते और कई सारे बदलाव भी करवाते थे। उनको संतुष्ट कर पाना थोड़ा मुश्किल था। मगर 20 दिन लगातार रिहर्सल ट्रेनिंग हुई और सारे सीक्वेंस कोरियोग्राफ किए गए। 40 दिनों की शूटिंग में 20 दिन ऐसे ही चले गए।

फिल्म के सीन कॉपी पर बोले सुंदर

सुंदर ने इस मूवी में रणबीर और बॉबी के शर्टलेस फाइट सीन का भी जिक्र किया। बताया कि ये लंदन में शूट हुआ था और वहां का तब तापमान 8 डिग्री था। इन दोनों ही एक्टर्स को बिना शर्ट के उस एक्शन सीन को शूट करना था। बहुत मुश्किल था लेकिन दोनों ने बहुत ही अच्छे से उसे पूरा किया। वही, उन्होंने बताया कि गंडासा एक्शन सीन कोरियन फिल्म से कॉपी नहीं है। उसका स्टाइल जरूर है। मगर कॉपी नहीं किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.