देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी उठाने जा रही ये कदम, अगले हफ्ते शेयरों में दिख सकती है तूफानी तेजी
Updated on
26-08-2023 01:57 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर है। बाजार में लिस्टेड देश की सबसे बड़ी खुदरा पेट्रोलियम विक्रेता कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने बड़े निवेश का ऐलान किया है। कंपनी अपने रिफाइनिंग एवं पेट्रोरसायन कारोबार के विस्तार और ऊर्जा बदलाव से जुड़ी परियोजनाओं पर मौजूदा दशक में करीब 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करेगी। आईओसी के चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य ने सालाना आमसभा में कंपनी के शेयरधारकों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि आईओसी कच्चे तेल को ईंधन में बदलने और रिफाइनिंग क्षमताओं के विस्तार पर इस अवधि में एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगी जबकि 2.4 लाख करोड़ रुपये का बड़ा निवेश शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य को हासिल करने में मददगार परियोजनाओं पर किया जाएगा।
60 हजार करोड़ का निवेश
सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी ओडिशा के पारादीप में एक विशाल पेट्रोरसायन परिसर लगाने पर भी 60,000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। वैद्य ने कहा कि आईओसी को इन निवेश योजनाओं से तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में बढ़ रही ऊर्जा मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ऊर्जा बदलाव की राह पर भी चलकर शुद्ध-शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य तक पहुंच पाएगी।
ऊर्जा क्षेत्र में हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी
आईओसी के चेयरमैन ने कहा, "पिछले साल उतार-चढ़ाव ने वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य को हिलाकर रख दिया था लेकिन आईओसी ने देश के लिए अपनी प्रतिबद्धता पूरी शिद्दत से निभाई। भारत के ऊर्जा संरक्षक के रूप में आपकी कंपनी ने देश के ऊर्जा परिदृश्य के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार किया है।"
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आईओसी देश के ऊर्जा क्षेत्र में अपनी हिस्सेदारी को वर्ष 2050 तक बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है जो फिलहाल नौ प्रतिशत है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…