104 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही रॉकेट बना यह शेयर, 12% से अधिक छलांग के साथ 52 हफ्ते के टॉप पर
Updated on
23-08-2023 01:50 PM
नई दिल्ली: क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Ltd) देश में कंडोम, वॉटर बेस्ड लुब्रिकेंट जेली और आईवीडी किट्स बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है। घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट में इसकी जबरदस्त मौजूदगी है। कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि यह भी है कि यह मेल और फीमेल कंडोम्स के लिए डब्ल्यूएचओ/यूएनएफपीए प्री-क्वालिफिकेशन हासिल करने वाली दुनिया की पहली कंपनी है। कंपनी का बिजनस 90 से अधिक देशों में फैला है और इसका 90 परसेंट रेवेन्यू इंटरनेशनल वेंचर्स से आता है। कंपनी को इंडस्ट्री में दो दशक से अधिक लंबा अनुभव है। जुलाई, 2023 तक कंपनी के पास 104 करोड़ रुपये का ऑर्डर था जो कंपनी की मार्केट स्ट्रेंथ को दिखाता है। कंपनी के पास मेल कंडोम की एक बड़ी रेंज है जिसका 105 देशों को एक्सपोर्ट किया जाता है। कंपनी लगातार अपनी प्रॉडक्शन कॉस्ट को स्ट्रीमलाइन कर रहा है। खासकर कच्चे माल में कंपनी लगातार लागत कम करने पर काम कर रही है। यह एफिशियंसी और ग्रोथ के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दिखाता है।
कंपनी ने हाल ही में फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही का रिजल्ट घोषित किया। इस दौरान कंपनी की बिक्री नौ फीसदी की तेजी के साथ 33.68 करोड़ रुपये रही जबकि एबिटा 68 परसेंट की गिरावट के साथ 1.82 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह कंपनी का नेट प्रॉफिट 53 परसेंट की गिरावट के साथ 2.16 करोड़ रुपये रह गया। पिछले एक साल में कंपनी ने 66 परसेंट रिटर्न दिया है जबकि पिछले तीन साल में इसके शेयरों में 55 परसेंट से अधिक तेजी आई है। साथ ही कंपनी का आरओसीई 26.6 परसेंट और आरओई 20.4 परसेंट है। इतना ही नहीं कंपनी का डिविडेंड पेआउट रेश्यो 25.5 परसेंट पर बना हुआ है। बुधवार को कंपनी के शेयरों में 12 परसेंट से अधिक तेजी आई और यह 367.45 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। साथ ही कंपनी के वॉल्यूम में भी 2.96 गुना से ज्यादा तेजी आई है। निवेशकों को आने वाले दिनों में इस स्टॉक पर करीबी नजर रखनी चाहिए।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…