दुबई में बड़ी डील हाथ लगते ही 20% उछल गया यह स्टॉक, क्या आपके पास है
Updated on
29-08-2023 02:41 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में आज तेजी का रुख रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी दिख रही है। सेंसेक्स में 0.08% और निफ्टी में 0.12% तेजी आई है। इस बढ़त के बीच गोकलदास एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के शेयरों में जबरदस्त तेजी रही। कंपनी का शेयर 20% से ज्यादा चढ़कर 736.60 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। साथ ही इसका वॉल्यूम भी 7.36 गुना बढ़ गया। कंपनी के शेयरों में इस तेजी की मुख्य वजह दुबई स्थित अतराको समूह के अधिग्रहण की घोषणा है। गोकलदास एक्सपोर्ट्स ने अपने पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों के माध्यम से अतराको समूह का अधिग्रहण करने के लिए एक समझौता किया है। अतराको एपेरल बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी है। अमेरिका और यूरोप में इसकी मजबूत मौजूदगी है।
इस सौदे की अनुमानित कीमत 5.5 करोड़ डॉलर है, जिसे कर्ज और आंतरिक संसाधनों के कंबिनेशन से फाइनेंस किया जाएगा। यह सौदा शेयरों और परिसंपत्तियों में हुआ है और इसे रेगुलेटरी मंजूरी मिलनी बाकी है। गोकलदास एक्सपोर्ट्स ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि इस सौदे को वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है। अतराको समूह विभिन्न प्रकार के उत्पादों में एक्सपर्ट है। इनमें विभिन्न एज ग्रुप्स के लिए शॉर्ट्स, पैंट, शर्ट, टी-शर्ट, ब्लाउज और ड्रेस शामिल हैं। वित्तीय रूप से, अतराको समूह ने वर्ष 2022 में लगभग 107 मिलियन डॉलर का राजस्व प्राप्त किया और 7.2 मिलियन डॉलर का लाभ कमाया। कंपनी के केन्या, इथियोपिया और यूएई में कई स्थानों पर 13,000 से अधिक कर्मचारी हैं।
गोकलदास एक्सपोर्ट लिमिटेड के वाइस चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर शिवरामाकृष्णन गणपति ने कहा कि हम अतराको की शानदार लीडरशिप टीम, उनके कर्मचारियों और ग्लोबल कस्टमर्स का अपने यहां स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हम लगातार स्ट्रैटजिक लोकेशंस पर अपनी प्रॉडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने में विश्वास करते हैं ताकि कमस्टमर्स की बेहतर प्रॉडक्ट्स दिए जा सकें। अतराको का एक्विजिशन इस दिशा में एक अहम कदम है क्योंकि यह हमारे लिए स्ट्रैटजिकली अहम है और इसके पास अच्छा कस्टमर बेस है। कंपनी ऑपरेशनली स्ट्रॉन्ग है और सबसे बड़ी बात यह है कि यह अपने क्षेत्र में माहिर है।
उन्होंने कहा कि इस एक्विजिशन से हमारी पहुंच मैन्यूफैक्चरिंग के लिए लो-कॉस्ट ड्यूटी-फ्री लोकेशंस तक हो जाएगी। मिलकर हम एक अपने ग्लोबल कस्टमर्स के लिए ज्यादा व्यापक विकलप दे सकते हैं। हम 13,000 से अधिक नए सदस्यों का जीईएल फैमिली में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। गोकलदास एक्सपोर्ट्स लिमिटेड पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए कपड़ों की एक विस्तृत रेंज का डिजाइन, निर्माण और मार्केटिंग काम करती है। यह कंपनी कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांडों और रिटेलरों की कपड़ों की डाइवर्स जरूरतों को पूरा करती है। इस शेयर ने मल्टीबैगर का दर्जा हासिल कर लिया है। पिछले एक साल में इसने 107% से अधिक का रिटर्न दिया है। इसके अलावा, पिछले तीन साल में यह शेयर 1176% से अधिक चढ़ा है। इस ट्रेंडिंग स्टॉक पर करीबी नजर रखें।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…