Select Date:

'अनुपमा' छोड़ने के बाद आशीष मेहरोत्रा की ऐसी हो गई थी हालत, बोले- दूसरे दिन जब उठा तो आंखों में थे आंसू

Updated on 10-05-2024 01:07 PM
टीवी एक्टर आशीष मेहरोत्रा ने 'अनुपमा' का दामन छोड़ दिया है। पिछले 4 साल से इस शो में उन्होंने तोशु का किरदार निभाया और घर-घर कभी प्यार और कभी नफरत के शिकार हुए। अब उन्होंने इस पॉप्युलर शो को अलविदा कह दिया। इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। हालाकि उनके इश शो को छोड़ने से फैन्स को धक्का लगा। वह हैरान हुए कि अब उनकी जगह कौन आएगा या फिर कहानी क्या नया मोड़ लेगी। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने सफर और इसे छोड़ने के बारे में बात की है।

आशीष मेहरोत्रा ने 'ईटाइम्स' से खास बातचीत में कहा कि शुरुआत में तो उन्हें पता नहीं चला लेकिन बाद में उनको जब एहसास हुआ कि अब वह Anupamaa का हिस्सा नहीं, तो आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने शो से जुड़े अपने अनुभव के बारे में बात की कहा, 'कुल मिलाकर मेरे पास शो में करने के लिए बहुत कुछ था। शो में रहना, मेरे लिए बिल्कुल एक खूबसूरत सफर की तरह था। सीखने का कोई आसान तरीका नहीं था। बल्कि खूब ट्विस्ट एंड टर्न्स थे। लेकिन तोशु के किरदार को करना बहुत ही रोमांचक रहा। दर्शकों से जो प्यार और सपोर्ट मिला, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। उम्मीद करता हूं कि आगे भी जो प्रोजेक्ट्स मिलेगे, उसमें भी मुझे इसी तरह प्यार मिलेगा। और मैं भी इसी एनर्जी और डेडिकेशन के साथ करूंगा।'

आशीष मेहरोत्रा की आंखों में आ गए आंसू

जब आशीष से पूछा गया कि उनके लिए तोशु से अळग होना कितना मुश्किल है तो उन्होंने बताया, 'वह किरदार हमेशा मेरे साथ है। आखिरी दिन सेट पर सबकुछ मजेदार रहा। उस वक्त तो मुझ पर कोई असर नहीं हुआ। क्योंकि मैं ऐसा था कि जो हुआ सो हुआ, ये मेरा फैसला है। शुरुआत में कुछ एहसास नहीं हुआ। मेकर्स ने भी सपोर्ट किया। उन्होने आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद दिया। लेकिन सुबह, यानी दूसरे दिन 9 मई को जब मैं सोकर उठा तो मैं रोने लगा। मेरी आंखों में आंसू थे। खुद से सवाल करने लगा कि कि ये सब क्या हो रहा है। खुद को चीजें समझने के लिए समय भी दिया।'

'खतरों के खिलाड़ी' में आशीष मेहरोत्रा

आशीष ने आगे कहा, 'मैं अपने किरदार, राजन सर और उन लोगों से बात की, जिनसे शो में मैं करीब था। जैसे कि बा, रूपाली मैम, गौरव, निधि और क्रिएटिव टीम की केतकी, जिसने मुझे इस शो में लाने के लिए एक अहम रोल प्ले किया। पूरे दिन ये सब चलता रहा और समझने की कोशिश की।' आशीष मेहरोत्रा ने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट किए थे और राजन शाही समेत अन्य के साथ तस्वीरें साझा कर लंबा-चौड़ा नोट लिखा था। उसमें उन्होंने अपने 4 साल के समय को समेटने की कोशिश की थी और शुक्रिया कहा था। खबर है कि वह अब 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आएंगे और उसके के कंफर्म कंटेस्टेंट बन चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.