अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं तो आपके लिए हम लाए हैं इस हफ्ते की टॉप फिल्में और वेब सीरीज की लिस्ट। ऐसी फिल्में और सीरीज, जिन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। टॉप 10 में करीना कपूर की 'जाने जान', मोहित रैना की 'द फ्रीलांसर', राजकुमार राव की 'गन्स एंड गुलाब्स' से लेकर 'स्कैम 2003' शामिल है।
दूसरे नंबर पर नेटफ्लिक्स की 'सेक्स एजुकेशन सीजन 4' है तो तीसरे नंबर पर अमेजन प्राइम वीडियो की 'बंबई मेरी जान'। जिसमें केके मेनन और अविनाश तिवारी ने लीड रोल प्ले किया है। सत्ता की जंग पर आधारित ये सीरीज दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।