Select Date:

'जाहिल हैं वो लोग जो धमका रहे', सलीम खान ने बताया एकनाथ शिंदे से क्या बात हुई, बोले- जब मौत आएगी कोई नहीं बचेगा

Updated on 17-04-2024 01:26 PM
सलमान खान के ब्रांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के बाद दो दिन में ही आरोपी शूटर्स की गिरफ्तारी हुई और उनको क्राइम ब्रांच को रिमांड में भी दे दिया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने काफिले के साथ सलमान खान के घर पहुंचे और वहां उन्होंने एक्टर से मुलाकात की। यहां सलीन खान भी मौजूद थे। सीएम ने परिवार का हालचाल लिया और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन भी दिया। वहीं, एक्टर के पिता ने मीडिया से बात की। और उन्होंने इस पूरे मामले पर रिएक्ट किया। उन्होंने बेटे को धमकाने वालों को 'जाहिल' भी कहा।

सलीम खान ने 'इंडियन टुडे डॉट इन' से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पूरे खान परिवार को अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई है। दिग्गज स्क्रीनराइटर बोले, ' देखिए इसमें कुछ है नहीं। ये मैटर अभी पुलिस के पास है। और उन्होंने ये कहा है कि आप भी इस बारे में न कोई बात करिए और न इंटरव्यू दीजिए। बाकी हम तो आपको सुरक्षा दे रहे हैं। हम सबकुछ करेंगे।'

सलीम खान ने मीडिया को बताई ये बातें

सलीम खान ने आगे बताया, 'हमें एक्सट्रा प्रोटेक्शन भी दिया है। कहा है कि आपको भी और आपके घरवालों और दोस्तों को भी मिलेगा प्रोटेक्शन। आप बिलकुल बेफिक्र रहिेए, चिंता मत करिए। और जैसा उन्होंने किया है आज, अरेस्ट किया है तो वह इस पर काम कर रहे हैं।' सलमान खान को अपने शेड्यूल के हिसाब से काम करने की सलाह दी गई है। 'हमसे कहा गया है कि आप अपना काम करते रहिए। हम अपना काम कर रहे हैं।' आगे कहा, 'अब बात करने को कुछ है नहीं, अब क्या बात की जाए। ऐसे जाहिल लोगों जो ये कहता हैं मार देंगे तब पता लगेगा ना। तो बात करने का कोई फायदा नहीं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.