गिरिराज सिंह का अंदाज बयां भी है- प्रवीण बागी
वरिष्ट पत्रकार प्रवीण बागी कहते हैं कि उग्र हिंदुत्ववाद गिरिराज सिंह का स्वभाव हो गया है। यही इनकी राजनीतिक पूंजी भी है। इसलिए वे हर मुद्दे को हिंदुत्व के चश्मे से देखते हैं। जाहिर है चुनाव नजदीक है तो वे अपने वोटरों को आकर्षित तो करेंगे ही। वे भी जानते हैं कि उनके वोटर इस आचरण से ही गोलबंद होते है।
