Select Date:

जो आबादी में कम, वही नहीं चाहते जातीय जनगणना, अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला

Updated on 22-08-2023 12:26 PM
लखनऊ: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि हम कभी पिछड़े नहीं थे। साजिशों से हमारा समाज पिछड़ा बना दिया गया है, लेकिन अब पिछड़ा और दलित समाज जागरूक हुआ है। अपने अधिकारों की मांग कर रहा है। हर क्षेत्र में आगे आ रहा है, इसीलिए भाजपा घबराई हुई है और वह किसी भी हद तक साजिश और षड्यंत्र कर सकती है। हम समाजवादी चाहते हैं कि जातीय जनगणना हो, और सभी जातियों को उनकी आबादी के अनुपात में हक और सम्मान मिले। अखिलेश ने कहा कि जिनकी संख्या आबादी में बहुत कम है, वही जातीय जनगणना नहीं होने देना चाहते हैं।

अखिलेश सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 'पिछड़े समाज में जन्मे महापुरूषों के विचार और वर्तमान राजनीतिक परिवेश में उनकी प्रासंगिकता' विषय पर आयोजित एक दिवसीय महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने किया था। इसमें पार्टी के मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी समाज के विधायक, पूर्व विधायक, पदाधिकारी, नेता मौजूद थे।

स्टूल की बात करने वाले स्टूल तलाश रहे

अखिलेश ने प्रतिनिधियों से कहा कि जो समस्या आपकी है, वही हमारी भी है। आपके समाज को अपने साथ बराबर खड़ा करेंगे। राजनीतिक और सामाजिक हैसियत में पीछे नहीं रखेंगे। सब मिलकर भाजपा का मुकाबला कर लेंगे। मानवता राष्ट्रवाद से बड़ी बात है। अगर गरीबों, शोषितों, दलित पिछड़ों को न्याय मिलेगा तो मानवतावाद को बढ़ावा मिलेगा। सामाजिक न्याय होगा। उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग दूसरे के स्टूल की बात करते थे उन्हें आज खुद स्टूल नहीं मिल रहा है।

पिछड़ों का कोटा गायब किया जा रहा

सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग दलित, पिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज को धन, धरती और शिक्षा से वंचित करने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारों पर डकैती डाल रहे हैं। नौकरियों में पिछड़ों का कोटा गायब कर रहे हैं। आज देश, लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। आजादी के 76 साल के बाद भी कुछ ताकतें हैं जो दलितों, पिछड़ों को अपमानित कर रही हैं और उनका हक और सम्मान नहीं देना चाहती हैं। ऐसे ठेकेदारों से सावधान रहना है क्योंकि देश में अब परिवर्तन की बयार चल पड़ी है। कार्यक्रम के संयोजक बिजनौर के नूरपुर विधानसभा से विधायक रामऔतार सैनी ने जातीय जनगणना कराने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

हमले से डरेंगे नहीं: स्वामी

स्वामी ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मेरे हाथ, जबान काटने या मारने की सुपारी दी हुई है। आज मुझ पर जूता फेंका गया। ऐसे नफरती लोगों की हाथ काटने या हत्या की धमकी से स्वामी प्रसाद मौर्य डरने वाला नहीं है। हमलावर भाजपा के एक वकील का जूनियर है। हालांकि, पुलिस को दिए बयान में जूता फेंकने वाले आकाश सैनी ने कहा है कि वह विधायक रामऔतार मौर्य का नाम बैनर से नीचे लिखा जाने से नाराज था। आकाश के भाई विकास ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि आकाश का सपा कार्यकर्ता चोटी और तिलक के लिए विरोध कर रहे थे, जबकि वह वहां बुलावे पर गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.