'420 करने वाले 400 सीट लाएंगे...', PM मोदी का नाम लिए बिना प्रकाश राज ने कसा तंज, स्वरा भास्कर ने कही ये बात
Updated on
18-03-2024 01:07 PM
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। सात चरण में मतदान होंगे, जो 19 अप्रैल से 1 जून तक चलेंगे और नतीजा 4 जून को देश के सामने रखा जाएगा। सराकर किसकी बनेगी, ये तो वक्त बताएगा। लेकिन उसके पहले आरोप-प्रत्यारोप की राजनीती शुरू हो गई है। फिल्म जगत के दो कलाकार, जो अक्सर मुखर रहते हैं। उन्होंने बिना सत्ताधारी पार्टी का नाम लिए बिना काफी कुछ कहा है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के बारे में भी बिना नाम लिए तंज कसा है।
दरअसल, साउथ और हिंदी फिल्मों के एक्टर प्रकाश राज ने 17 मार्च को एक कार्यक्रम में कहा जिन्होंने 420 यानी धोखाधड़ी किया है। वो आने वाले आम चुनाव में 400 सीटें जीतने की बात कर रहे हैं। कर्नाटक के चिक्कमंगलूर प्रेस क्लब में बोलते हुए प्रकाश राज ने कहा, 'जिन्होंने 420 किया है वही 400 सीटें लाने की बात करेंगे? चाहे कोई भी पार्टी हो, कांग्रेस हो या कोई और पार्टी, ये आपके अहंकार को दर्शाता है।'
प्रकाश राज ने पार्टी को बताया अहंकारी!
प्रकाश राज ने NDA की 400 सीटों पर जीत पर कहा कि 'कोई संभावना नहीं' है कि 'लोकतंत्र' में कोई भी एक पार्टी 400 या फिर उससे ज्यादा सीटें जीत सकती है। 'आप एक सीट तभी जीत सकते हैं जब जनता आपको सीट दे रही हो। कोई भी राजनीतिक दल यह दावा नहीं कर सकता कि वो आगे बढ़कर सारी सीटें जीत रहे हैं। क्योंकि इसे अहंकार कहा जाएगा।'
'मन की बात' कार्यक्रम पर स्वरा भास्कर
वहीं, एक्ट्रेस से राजनेता बन चुकीं स्वरा भास्कर ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' और 'न्याय यात्रा' की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वह नहीं जानती किसी ऐसे राजनेता को, जिसने देश का कोना-कोना घूमा हो। 'मेरे जहन में कोई ऐसा राजनेता नहीं, जो कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से मुंबई तक चला हो और जनता की मन की बात सुनने क्योंकि बहुत सारे राजनेता ऐसे हैं जो अपने मन की बात सुनाते रहते हैं हमें।'
'भगवान का नाम लेकर फैला रहे नफरत'
स्वरा ने आगे एक बुरका में खड़ी महिला को दिखाकर कहा, 'हिंदुस्तान, जो हमें याद है। था और रहेगा भी। जहां कोई भेदभाव नहीं। किसने क्या पहना और क्या नहीं। हमें जो विभाजित करने का प्रयत्न हो रहा है। सत्ता में जिस तरह की नफरत की राजनीति है। झूठ बोलकर, हमें बहलाकर, हमें फुसलाकर एक नफरत का नशा कर रही है। जो हमारे भगवानों का नाम ले-लेकर, जिस तरीके से नफरत हो रहा है। उस तरह से पाप हो रहा है। आप हमारे भगवान का नाम लेकर जिस तरह से कत्ल कर रहे हैं। तो इससे बड़ा कोई पाप नहीं है। एक हिंदू होने के नाते मैं समझती हूं। तो इसके खिलाफ लड़ाई लड़ना पड़ेगा और बहुत जरूरी भी है।'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…