Select Date:

रूस में घुसे हजारों वैगनर लड़ाके, उप रक्षा मंत्री के साथ दिखा 'देशद्रोही' प्रिगोझिन, क्या होगा गिरफ्तार?

Updated on 24-06-2023 09:30 PM
मॉस्को: रूस और वैगनर ग्रुप के बीच जारी विवाद ने अब गृह युद्ध का मोड़ ले लिया है। वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु को हटाने के लिए सशस्त्र विद्रोह का आह्वान किया है। रूस की आंतरिक जांच एजेंसी संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) ने इसे देशद्रोह और सशस्त्र क्रांति का आह्वान मानते हुए प्रिगोझिन के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एफएसबी ने वैगनर के लड़ाकों से प्रिगोझिन के आपराधिक और विश्वासघाती आदेशों को न मानने और उसे हिरासत में लेने को कहा है। उधर, प्रिगोझिन की वैगनर के लड़ाके रूसी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन में घुस चुके हैं। इसी शहर में वैगनर ग्रुप का आधिकारिक हेडक्वार्टर भी है। यहां दक्षिणी क्षेत्र के लिए रूसी सेना का मुख्यालय भी है, जो यूक्रेन में लड़ाई की कमान संभाले हुए है।

रूसी उप रक्षा मंत्री के साथ दिखा प्रिगोझिन

प्रिगोझिन को रोस्तोव में दक्षिणी सैन्य जिला मुख्यालय में उप रक्षा मंत्री एवकुरोव और खुफिया एजेंसी जीआरयू के डिप्टी अलेक्सेव से मुलाकात की। उसने रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और जनरल वालेरी गेरासिमोव से मिलने की इच्छा जताई है। ये वही दो लोग हैं, जिनके खिलाफ प्रिगोझिन ने मोर्चा खोला हुआ है। प्रिगोझिन को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पुराना दोस्त माना जाता है। ऐसे में इस बात की आशंका बहुत कम है कि उसकी वैगनर ग्रुप रूस के खिलाफ जंग का ऐलान करे। इसके बावजूद रूसी सेना ने रूस के सभी राज्यों और बड़े शहरों में सुरक्षा को बढ़ा दिया है।

मॉस्को और रोस्तोव में कड़ी सुरक्षा

रूस ने येवगेनी प्रिगोझिन की धमकी को गंभीरता से लेते हुए मॉस्को और रोस्तोव-ऑन-डॉन में सुरक्षा बढ़ा दी है। आम नागरिकों को बिना जरूरत के बाहर न निकलने को कहा गया है। अभी तक रूसी सेना और वैगनर लड़ाकों में किसी हिंसक झड़प की सूचना नहीं है। कुछ जगहों पर सैन्य वाहनों में आगजनी की तस्वीरें जरूर आई हैं, लेकिन अभी तक यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि इनमें किसने आग लगाई है। प्रिगोझिन अगर पकड़ा जाता है तो उसे देशद्रोह के आरोप में 20 साल जेल की सजा हो सकती है। वहीं, अगर वह सफल होता है तो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ताकत कमजोर पड़ सकती है। हालांकि, प्रिगोझिन ने साफ किया है कि वह रूस में तख्तापलट नहीं चाहता है, बल्कि रक्षा मंत्री को पद से हटाने की कोशिश में है।

रूस को जंग की धमकी दे रहा प्रिगोझिन

प्रिगोझिन ने शनिवार तड़के दावा किया कि उनकी सेनाएं यूक्रेन से रूस में प्रवेश कर चुकी हैं और रोस्तोव तक पहुंच गई हैं। उसने यह भी कहा कि उसके लड़ाकों ने रोस्तोव में एक सैन्य हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। प्रिगोझिन ने दावा किया है कि रूसी सेना के जनरल वालेरी गेरासिमोव ने वैगनर के काफिले पर हमला करने के लिए लड़ाकू विमानों को भेजा। रोस्तोव के निवासियों ने भी कहा है कि उन्होंने कई मिलिट्री हेलीकॉप्टरों को शहर के ऊपर उड़ान भरते देखा है। प्रिगोझिन का दावा है कि उसके युवा लड़ाकों को रूसी सैन्य चौकियों पर किसी प्रतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा है। शुक्रवार देर रात से सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई गुस्से वाली वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग की एक सीरीज में प्रिगोझिन ने धमकी दी थी कि हम रास्ते में आने वाले किसी भी व्यक्ति को नष्ट कर देंगे। हम तब तक आगे बढ़ते रहेंगे, जब तक लक्ष्य तक न पहुंच जाएं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.