Select Date:

नगालैंड में लोकसभा चुनाव बहिष्कार की धमकी : अलग राज्य की मांग को लेकर एक हफ्ते से बंद जारी

Updated on 18-03-2024 12:19 PM

फ्रंटियर नगा टेरिटरी नाम का‎ अलग राज्य बनाने की मांग को‎ लेकर ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स‎ ऑर्गनाइजेशन (ENPO) का ‎एक हफ्ते से बंद जारी है। ENPO नगा क्षेत्र की 7 ‎जनजातियों की शीर्ष संस्था है।‎ उसके आंदोलन से राज्य के 6‎ जिले- मोन, त्युएन्सांग, किफिरे,‎लोंग्लेक, नोक्लाक और शामोतर ‎प्रभावित हैं।

ENPO ने धमकी ‎दी है कि अगर उसकी मांग नहीं‎ मानी गई तो इस रीजन में‎ लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा‎। संगठन राज्य और केंद्र‎ सरकार की ओर से कराए जाने ‎वाले निर्माण कार्य भी नहीं करने दे‎र हा है। बंद से जरूरी सामान की ‎कालाबाजारी शुरू हो गई है।‎

कोन्याक यूनियन ने आम जनता‎ को पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर और‎ किराना संबंधी दैनिक जरूरत से‎ जुड़ी चीजों का पर्याप्त स्टॉक घर में‎ रखने की अपील की है। बंद का दौर‎ लंबा ​खिंच सकता है। बड़े गतिरोध‎ की नौबत आ सकती है।‎

केंद्र ने वादा नहीं निभाया, ‎संघर्ष की जिम्मेदारी उसकी‎
ENPO अध्यक्ष त्सापीकीउ संग्तम‎ ने कहा है कि केंद्र ने वादा नहीं निभाया ‎है। हम केंद्र पर दबाव बढ़ाने के लिए‎ सभी विधायकों और सांसदों को‎ इस्तीफा देने के लिए मजबूर करेंगे।‎ संग्तम ने कहा कि ENPO लोकसभा चुनावों में भाग नहीं लेगा।‎ इस दौरान घटने वाली किसी भी‎ अप्रिय घटना के लिए हम जिम्मेदार‎ नहीं होंगे। चुनाव के बाद का कोई भरोसा ‎स्वीकार नहीं किया जाएगा।‎

ENPO विकास के मोर्चे पर भेदभाव को लेकर साल 2010 से अलग राज्य की मांग कर रहा है। ये संगठन चांग, ​​खिआम्नियुंगन, कोन्याक, फोम, संगतम, तिखिर और यिमखिउंग समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है।

राज्य की एकमात्र लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को वोटिंग
राज्य में नगालैंड लोकसभा क्षेत्र एकमात्र सीट है। यहां 19 अप्रैल को पहले फेज में वोटिंग होगी। आदिवासी ईसाई बहुल नगालैंड सीट वर्तमान में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठबंधन के पास है।

2019 लोकसभा चुनाव में नगालैंड लोकसभा सीट पर 4 उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस की ओर से केएल चिशी, नेशनल पीपुल्स पार्टी के हायुथंग तोंगे के अलावा नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के टिकट पर निवर्तमान सांसद तोखेहो येपथेमी उम्मीदवार थे। डॉक्टर एमएम थारोमवा निर्दलीय प्रत्याशी थे।

मुख्य मुंकाबला कांग्रेस और NDPP के बीच था। हालांकि, NDPP के तोखेहो येपथेमी ने कांग्रेस प्रत्याशी केएल चिशी को 16 हजार 344 वोटों से हराया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.