Select Date:

पलामू से तीन नक्सली गिरफ्तार, उधर चाईबासा में चार दिन में चौथा मर्डर

Updated on 24-08-2023 12:37 PM
मेदिनीनगर/चाईबासा: झारखंड के पलामू जिले से बुधवार को टीएसपीसी के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छतरपुर उपमंडल क्षेत्र में माओवाद रोधी एक विशेष अभियान के तहत तीनों माओवादियों को पकड़ा गया। छतरपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजय कुमार ने कहा, 'संगठन के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है।' उन्होंने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों की पहचान गोविंद यादव, शंभू परहिया और मोती साव के रूप में हुई है।

चाईबासा में चार दिन में चौथा मर्डर

झारखंड के चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) में एक व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या की गई है। उसका शव गोईलकेरा थाना क्षेत्र के बिला गांव चौक के पास सड़क किनारे पाया गया। चार दिनों में इस तरह की चौथी घटना है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने ही यह वारदात अंजाम दी है। चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि जिस स्थान से शव बरामद किया गया है, उस स्थान पर नक्सलियों का कोई पर्चा नहीं मिला है। हत्या नक्सलियों ने की है या फिर इसके पीछे कोई और है, यह जांच से जाहिर होगा।

पहले भी चाईबासा में नक्सलियों ने तीन लोगों को मारा

बता दें कि इसके पहले तीन दिनों में नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों को पुलिस की मुखबिरी के आरोप में मौत के घाट उतारा है। नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा के दस्ते ने मंगलवार को टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातु गांव निवासी सुपाई मुंडा की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके पहले सोमवार को चाईबासा के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजाबासा-लावाबेड़ा गांव में अर्जुन सुरीन नामक व्यक्ति की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया था। रविवार को भी इसी थाना क्षेत्र के गितिलपी में रांदो सुरीन नामक व्यक्ति की हत्या गला रेतकर कर दी गई थी। उसका शव नक्सलियों ने सड़क पर फेंक दिया था। शव के पास उन्होंने पर्चे भी फेंके थे, जिसमें कहा गया था कि उसे पुलिस की मुखबिरी करने की वजह से सजा-ए-मौत दी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.