Select Date:

जैकलीन का सपना पूरा करने जा रहे हैं ठग सुकेश, बनवा रहे एशिया का अपनी तरह का इकलौता हॉस्पिटल जहां फ्री होगा इलाज

Updated on 04-09-2023 02:49 PM
कथित करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को एक लेटर लिखा है। सुकेश जैकलीन का सपना पूरा करने जा रहे हैं। उन्होंने अपने लेटर में दावा किया है कि वह बेंगलुरु में कुत्तों, बिल्लियों और घोड़ों के लिए एक इंटरनैशनल लेवल का सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनवाने जा रहे हैं। बताया गया है कि ये अस्पताल 25 हजार स्क्वायर फुट में फैला है और इसका बजट 25 करोड़ रुपये है। सुकेश ने लेटर में कहा कि वो ये सब केवल जैकलीन फर्नांडीज के लिए करने जा रहे हैं।

Conman Sukesh Chandrasekhar ने दावा किया है कि उनका उद्देश्य पालतू जानवरों के लिए हॉस्पिटल बनाकर जानवरों से बेहद प्यार करने वाली Jacqueline Fernandez के सपने को पूरा करना है।
ये पूरे एशिया में अपनी तरह का इकलौता हॉस्पिटल होगा

अपने लेटर में, Conman Sukesh Chandrasekhar ने कहा, 'ये हॉस्पिटस जानवरों के प्रति आपके प्यार का एहसास होगा, मेरी बेबी डॉल। जैसा कि आपने कल्पना की थी, यह पूरे एशिया में अपनी तरह का इकलौता हॉस्पिटल होगा। मेरी टीम ने सब कुछ इकट्ठा कर लिया है और इसे बनाने का काम शुरू हो गया है।' इसमें सुकेश ने ये भी कहा ही कि ये हॉस्पिटल 11 सितंबर, 2024 से ऑपरेशनल होगा, जो Jacqueline Fernandezका बर्थडे का दिन है।

कहा- यहां फ्री में होगा जानवरों का इलाज जैसा जैकलीन चाहती थीं
सुकेश ने अपने लेटर में जैकलीन के लिए प्यार का खुलकर इजहार करते हुए लिखा है, 'हमारे पास देश के शानदार पशुचिकित्सक होंगे और सभी ट्रीटमेंट और सर्जरी फ्री में की जाएंगी, जैसा कि आप चाहती हैं, मेरी रानी। मुझे सचमुच उम्मीद है कि ये आपके चेहरे पर एक सुंदर मुस्कान लाएगा। आपकी मुस्कान और आपका प्यार एकमात्र ऐसी चीज है जो मुझे ताकत दे रही हैं। बेबी, आप अमेरिका में हुए भारतीय परेड में कितनी स्टनिंग दिख रही थीं और इसी मासूमियत ने मुझे एक बार फिर से आपसे प्यार में डूबने पर मजबूर कर दिया।'

'जवान' के गाने 'चलेया' गाने पर जैकलीन के लिए किया डांस
सुकेश ने यह भी बताया है कि वह फिल्म 'जवान' के गाने 'चलेया' पर डांस कर रहे थे और उन्होंने इस गाने को बनाने के लिए शाहरुख खान और अनिरुद्ध को शुक्रिया कहा है। उन्होंने ये भी कहा कि वह फिल्म 'जवान' के गाने 'चलेया' पर डांस कर रहे थे और इसे जैकलीन को डेडिकेट किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.