Select Date:

फिर मनहूस साबित हुआ टाइटैनिक, जहाज का मलबा दिखाने वाली टूरिस्‍ट पनडुब्‍बी भी अटलांटिक में डूबी

Updated on 20-06-2023 07:36 PM
वॉशिंगटन: पांच पर्यटकों को टाइटैनिक का मलबा दिखाने के लिए ले जाने वाली पनडुब्‍बी उत्‍तरी अटलांटिक में डूब गई है। रविवार से ही इस पनडुब्‍बी का कुछ पता नहीं चल रहा है। अमेरिकी तटरक्षक बल की तरफ से राहत कार्य जारी है मगर सफलता अभी तक नहीं मिली है। परेशान करने वाली बात है कि पनडुब्‍बी पर सिर्फ 96 घंटे की ही ऑक्‍सीजन बची है। बोस्‍टन कोस्‍ट गार्ड की तरफ से कहा गया है कि 19 जून तक चले राहत कार्य के बाद भी कुछ पता नहीं लग पाया है।


कंपनी ने ली जिम्‍मेदारी

इस पनडुब्‍बी को ओशिनगेट एक्‍पीडिशंस की तरफ से ऑपरेट किया जाता है। यह कंपनी गहरे समंदर में अभियान आयोजित करने का काम करती है। कंपनी की तरफ से इस हादसे की जिम्‍मेदारी ली गई है। अंतरिक्ष विज्ञान शास्‍त्री और पत्रकार स्‍टीव नोरिस ने इस बात की पुष्टि की है कि पनडुब्‍बी में सिर्फ कुछ ही घंटों की ऑक्‍सीजन बची है। ऐसे में क्रू का पता लगाने के लिए सिर्फ 72 घंटे का ही समय है। टाइटैनिक जहाज सन् 1912 में ग्‍लेशियर से टकराने के बाद डूब गया था।

इस जहाज के मलबे को लेकर पर्यटकों में खासी उत्‍सुकता रहती है। वो इसके लिए पेमेंट तक करते हैं और फिर एक छोटी पनडुब्‍बी की मदद से इसके मलबे तक पहुंचते हैं। टाइटैनिक जहाज का मलबा करीब 3800 मीटर गहराई में है। कनाडा के न्‍यूफाउंडलैंड में उत्‍तरी अटलांटिक के तली पर इसका मलबा पड़ा हुआ है। पनडुब्‍बी पर एक पायलट और चार मिशन स्‍पेशलिस्‍ट्स सवार थे।
कैसे डूबा था टाइटैनिक
टाइटैनिक पर सवार 2,200 लोगों में से करीब 1,500 लोगों की मौत हो गई। जहाज साउथहैम्‍पटन से न्यूयॉर्क तक अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुआ था। ग्‍लेशियर से टकराने के बाद यह दो टुकड़ों में बंट गया और एकदम नीचे चला गया था। कनाडा के कोस्ट गार्ड की तरफ से भी इसके डूबने की पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि डूबने की पहली जानकारी तब मिली जब कनाडा की रिसर्च शिप एमवी पोलर प्रिं‍स का कॉन्‍टैक्‍स इससे टूट गया।

पनडुब्‍बी केप कोड के पूर्व में 900 मील दूर थी जब इसका संपर्क टूटा। विशेषज्ञों की मानें तो दूरदराज के इस इलाके में खोज करना एक चुनौती है। लेकिन फिर भी कोशिशें जारी हैं ताकि इस पर सवार लोगों को बचाया जा सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.