नई दिल्ली : पर्स देख लीजिए, घर छान मारिए, पत्नी-बच्चों से भी पूछ लीजिए। अगर 2000 का कोई नोट आपके पास बचा है, तो आज ही उसे बैंक में जमा करा आइए। क्योंकि बैंकों में 2000 के नोट जमा कराने या बदलवाने का आज आखिरी दिन (2000 rupee note exchange last date) है। 2000 का नोट जमा कराने की पिछली डेडलाइन 30 सितंबर थी। इसके बाद आरबीआई ने नोटों को वापस करने की समय सीमा एक सप्ताह बढ़ा दी थी। इस बढ़ी हुई समय सीमा का आज 7 अक्टूबर को आखिरी दिन है। आप आज आखिरी दिन आरबीआई द्वारा सर्कुलेशन से बाहर किये गए 2,000 के नोटों को बैंकों में जमा करा सकते हैं।