Select Date:

नोएडा एयरपोर्ट के पास चाहिए सस्ता प्लॉट पाने का आज आखिरी मौका, जानिए कहां मिलेगा फॉर्म

Updated on 16-10-2023 02:56 PM
नई दिल्ली: जेवर एयरपोर्ट, इंटरनेशनल फिल्म सिटी, यमुना एक्सप्रेसवे और बुद्ध सर्किट के करीब कमर्शियल प्लॉट पाने का आज आखिरी मौका है। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 22-ए में कमर्शियल एक्टिविटीज के लिए सात कैटगरीज के तहत जमीन का आवंटन कर रही है। यह अलॉटमेंट ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा और इसके लिए आवेदन करने की डेडलाइन आज यानी 16 अक्टूबर है। इस नीलामी में 112 से 140 वर्ग मीटर के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। सफल आवेदकों की लिस्ट दो नवंबर को जारी की जाएगी जबकि ई-नीलामी सात नंवबर को होगी।

इन प्लॉट्स की कीमत 2.9 करोड़ रुपये से लेकर 3.63 करोड़ रुपये रखी गई है। इस नीलामी में हिस्सा लेने के लिए आवेदकों को कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। मसलन उसकी नेटवर्थ कम से कम तीन से पांच करोड़ रुपये होनी चाहिए और मिनिमम सॉल्वेंसी 1.5 से 2.5 करोड़ रुपये होनी चाहिए। ये प्लॉट 90 साल की लीज के लिए दिए जाएंगे और इन पर पांच मंजिला तक बिल्डिंग बनाई जा सकती है। इस बारे में सारी डिटेल और ब्रोशर YEIDA की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। योजना का फायदा उठाने के लिए आवेदक को 25,000 से 30,000 रुपये प्रोसेसिंग फीस 18 फीसदी जीएसटी के साथ जमा करानी होगी। 112 वर्ग मीटर के प्लॉट के लिए 29 लाख रुपये अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट करनी होगी। इसी तरह 124 वर्ग मीटर के प्लॉट के लिए 32 लाख रुपये और 140 वर्ग मीटर के प्लॉट के लिए 36 लाख रुपये जमा करने होंगे।

बेहतर कनेक्टिविटी

ये प्लॉट जेवर एयरपोर्ट, इंटरनेशनल फिल्म सिटी, यमुना एक्सप्रेसवे और बुद्ध सर्किट के करीब हैं। इस तरह इन प्लॉट्स को खरीदने और इन पर कमर्शियल यूनिट लगाने वालों को हर तरह की सुविधा मिलेगी। इस एरिया में बेहतर कनेक्टिविटी है और देश का पहला पॉड ट्रांजिट सिस्टम भी बनाना प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य को एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने का लक्ष्य रखा है और इसे हासिल करने के लिए सरकार का जोर ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल एक्टिविटीज बढ़ाने पर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.