Select Date:

आज 9 फीसदी से ज्यादा उछला इस कंपनी का शेयर, 3 साल में दिया है 280 फीसदी का बंपर रिटर्न

Updated on 21-08-2023 12:47 PM
मुंबई: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कई ऐसे स्टॉक्स हैं, जिन्होंने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक शेयर एमपीएस लिमिटेड का है। इस स्मॉल कैप मल्टीबैगर स्टॉक ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इसमें निवेश करने वाले मालामाल हो गए हैं। शेयर ने पिछले तीन वर्षों में निवेशकों को 280 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है। आज इस शेयर में 6 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा जा रहा है। बता दें कि एमपीएस लिमिटेड ने हाल ही में अपने मजबूत Q1FY24 परिणामों की घोषणा की, जिसमें कंपनी की बिक्री 15.4% बढ़ी है। यह Q1FY23 की तुलना में 132.51 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी का परिचालन लाभ Q1FY23 की तुलना में 37.5% बढ़ गया है। यह 45.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

इसी तरह, कंपनी का नेट प्रॉफिट Q1FY23 के मुकाबले 46.8% उछलकर 30.3 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा, कंपनी पिछले 3 वर्षों में अपनी बिक्री 15% (CAGR) बढ़ाने में सक्षम रही है। कंपनी का इसी अवधि में शुद्ध लाभ 27% (CAGR) बढ़ा है।

कंपनी ने पिछले एक वर्ष में निवेशकों को 132 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 3 वर्षों में 285% का शानदार रिटर्न दिया है। इसके अतिरिक्त, कंपनी का ROCE 33.7% और ROE 25.4% है। इसके अलावा, कंपनी का लाभांश भुगतान अनुपात 30.1% है।

आज यानी सोमवार को, कंपनी के शेयरों में 9% से ज्यादा का उछाल आया है। यह 1,621 रुपये के अपने 52-सप्ताह के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। शेयर में आगे भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है। निवेशक मुनाफा कमाने के लिए इस स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.