Select Date:

आज Adani Transmission और Adani Green सहित इन शेयरों में आ सकती है गिरावट

Updated on 06-02-2023 06:23 PM
नई दिल्ली : इस हफ्ते आठ फरवरी को आरबीआई (Reserve Bank of India) का ब्याज दरों पर फैसला आएगा। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (RBI MPC) रेपो रेट (Repo Rate) पर फैसला करेगी। बाजार की इस इवेंट पर नजर बनी हुई है। साथ ही शुक्रवार को औद्योगिक उत्पादन (IIP) के आंकड़े आएंगें। इसके अलावा इस हफ्ते कई कंपनियों के तीसरी तिमाही के आंकड़े भी आने वाले हैं। इन सब के साथ ही विदेशी निवेशकों का रुख भी बाजार को प्रभावित करेगा। अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों पर भी निवेशकों की नजर बनी हुई है। आइए जानते हैं कि आज कौन-से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं।

इन शेयरों में दिख रही तेजी


मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Zomato, ICICI Bank, IDFC Limited, Titan और M&M Financial Services पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है, यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन शेयरों में मंदी का संकेत


एमएसीडी (MACD) ने NHPC, Vedanta, Maan Aluminium, Greaves Cotton और Goodluck India शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी


जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Bombay Super Hybrid, Rajesh Exports, Supreme Industries, M&M और Blue Star शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।

इन शेयरों में है बिकवाली का दबाव


जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है, उनमें Divis Labs, Adani Transmission, Adani Green Energy, Crompton Greaves और Gland Pharma शामिल हैं। इन शेयरों में काफी अधिक बिकवाली देखने को मिल रही है। इन शेयरों ने 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर दर्ज किया है। यह इन शेयरों में मंदी का संकेत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: इस साल देश के सबसे बड़े आईपीओ एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट की आज शेयर मार्केट में लिस्टिंग हो गई। हालांकि यह निवेशकों की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। बाजार…
 21 July 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने जून तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट में…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते (CETA) से भारतीय बाजारों की रौनक बढ़ने वाली है। अब आम ग्राहकों के पास बाजारों में सामान चुनने के लिए और भी ज्यादा विकल्प होंगे।…
 21 July 2026
नई दिल्ली: उत्तर रेलवे (Northern Railway) के दिल्ली-कानपुर मेन लाइन पर आज सुबह-सुबह एक बड़ी दुर्घटना हो गई। दिल्ली डिवीजन के गाजियाबाद-नई दिल्ली सेक्शन पर एक मालगाड़ी के छह डिब्बे…
 20 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों के मिलेजुले प्रदर्शन और कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिले पेट्रोल (E20) को लेकर विवाद अभी थमा नहीं है। कई लोगों की शिकायत है कि E20 से गाड़ियों के इंजन को नुकसान हो रहा है और…
 20 July 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए अच्छी खबर है। कंपनी का एफएमसीजी बिजनेस पहली बार एबिटा (EBITDA) के मामले में पॉजिटिव हो गया है। मुकेश…
 20 July 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार में गिरावट के बीच देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज तेजी आई है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 1 फीसदी से…
 20 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में भारी उछाल के बावजूद सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से कच्चे तेल की…
Advt.