अमेरिका में टूथपेस्ट, डियो और चॉकलेट पर लगे हैं ताले, जानिए क्यों आई यह नौबत
Updated on
04-09-2023 02:41 PM
नई दिल्ली: अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी (US Economy) है। पूरी दुनिया में उसका डंका बजता है। अमेरिका उन देशों में जहां की प्रति व्यक्ति आय दुनिया में सबसे ज्यादा है। लेकिन आजकल देश के दुकानदारों को टूथपेस्ट, चॉकलेट, वॉशिंग पाउडर और डियोर्डेंट जैसी रोजमर्रा इस्तेमाल की चीजों को ताले में बंद करके रखना पड़ रहा है। देश में महंगाई बढ़ने के साथ ही लोगों के लिए इन चीजों को खरीदना भारी पड़ रहा है। इसकी वजह से चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ गई हैं। हाल में देश के कई हिस्सों में फ्लैश रॉब की घटनाएं बढ़ी हैं। इसमें बदमाशों के एक गिरोह दुकान में घुसता है और फटाफट सारा सामान लूटकर भाग जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 12 अगस्त का लॉस एंजिलिस में मास्क लगाए 30 लोग एक दुकान में घुसे और वहां से करीब 300,00 डॉलर का सामान चुरा लिया। पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने गार्ड पर बियर स्प्रे छिड़का और दुकान में घुस गए। उन्होंने दुकान से लग्जरी आइटम्स को चुराया। इसी तरह वॉलमार्ट और टारगेट को भी निशाना बनाया है। दवा की दुकानों को भी नहीं बख्शा गया है। सीवीएस और वॉलग्रीन्स जैसे ड्रगस्टोर्स में भी लूटपाट की वारदातें हुई हैं। होम इम्प्रूवमेंट फर्म होम डिपो और फुटवियर सेलर फुट लॉकर के स्टोर्स में भी चोरी और हिंसा की घटनाएं हुई हैं।
महंगाई का कहर
इससे बचने के लिए दुकानदार ताले के साथ ट्रांसपेरेंट वॉल लगा रहे हैं। कुछ ने तो फ्रिज पर चेन वाला ताला लगाया है। इसके साथ ही सुरक्षा के कई इंतजाम किए गए हैं। लेकिन इसके बावजूद चोरी की घटनाएं कम नहीं हुई हैं। जून में न्यूयॉर्क में एक आदमी ने खुलेआम तालों के पिघलाकर चोरी की। वॉलग्रीन्स ने चोरी के कारण 2021 में सैन फ्रांसिस्को में अपने पांच स्टोर बंद कर दिए थे। इसी तरह वॉलमार्ट इस साल शिकागो में अपने चार स्टोर बंद कर चुकी है।
अमेरिका में जुलाई में उपभोक्ता महंगाई जुलाई में 20 बीपीएस की बढ़ोतरी के साथ 3.20 परसेंट पर पहुंच गई। इससे पहले जून में यह तीन परसेंट रही थो जो इसका 28 महीने का न्यूनतम स्तर था। देश में महंगाई को काबू में करने के लिए फेड रिजर्व कई बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर चुका है। महंगाई बढ़ने से लोगों की इनकम बुरी तरह प्रभावित हुई है। पर्सनल सेविंग्स में भारी गिरावट आई है। महामारी के दौरान यह 2.1 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई थी जो अब 91 परसेंट गिरकर 190 अरब डॉलर रह गई है। 2022 से हाउसहोल्ड सेविंग्स में हर महीने करीब 100 अरब डॉलर की गिरावट आई है।
फिच ने घटाई रेटिंग
फिच (Fitch) ने हाल में अमेरिका की रेटिंग को AAA से घटाकर AA+ कर दिया। 2011 के बाद अमेरिका की रेटिंग में पहली बार कटौती की गई है। देश की वित्तीय स्थिति और बढ़ते कर्ज को देखते हुए फिच ने ऐसा किया है। फिच ने अमेरिका को टॉप रेटिंग दे रखी थी लेकिन अब उसे घटा दिया गया है। फिच का कहना है कि अमेरिका में पिछले 20 साल में गवर्नेंस की स्थिति बदतर हुई है। फिच दुनिया की तीन बड़ी इंडिपेंडेंट एजेंसियों में से एक है जो किसी देश या कंपनी की क्रेडिट साख का आकलन करती है। फिच ने साथ ही आगाह किया है कि अगर सरकार खर्च से जुड़े मुद्दों और मैक्रोइकनॉमिक पॉलिसी का समाधान करने में नाकाम रहती है तो आने वाले दिनों में देश की रेटिंग और नीचे जा सकती है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…