'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' में कांटे की टक्कर, क्या 'सिम्बा' को पछाड़ पाएंगे अजय देवगन?
Updated on
14-11-2024 12:42 PM
अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' और कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' में बॉक्स ऑफिस पर जंग जारी है। बुधवार को रिलीज के 13वें दिन भी दोनों में कांटे की टक्कर रही है। एक ओर जहां अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी हॉरर-कॉमेडी सुपरहिट साबित हो चुकी है, वहीं रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म फिल्म भी अपनी साख बचाने में जुटी है। कमाई की इस रेस में 'सिंघम अगेन' अभी भी आगे है, लेकिन 'भूल भुलैया 3' हर गुजरते दिन के साथ इस अंतर को कम कर रही है। अब देखना दिलचस्प है कि 'सिंघम 3' अपने भारी-भरकम बजट के कितने करीब पहुंचती है, साथ ही यह भी क्या वो 'सिम्बा' को पछाड़कर 'कॉप यूनिवर्स' की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन पाएगी?
दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज इन दोनों ही फिल्मों का हाल एक ऐसा है। कमाई की रफ्तार भी पहले वीकेंड के बाद कमोबेश एक जैसी है। लेकिन 150 करोड़ के बजट के कारण जहां 'भूल भुलैया 3' लागत वसूलकर मुनाफा कमा रही है, वहीं अपने 375 करोड़ के बजट का पीछा कर रही 'सिंघम अगेन' को अभी और मेहनत करनी होगी।
'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' ने 13वें दिन बुधवार को देश में 3.15 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। जबकि 'भूल भुलैया 3' ने 3.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 13 दिनों में 'सिंघम अगेन' ने 217.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। दूसरी ओर, कार्तिक आर्यन की फिल्म का टोटल कलेक्शन 212.10 करोड़ रुपये है। यह फिल्म 62.10 करोड़ का फायदा कमा चुकी है।
दोनों फिल्मों के शोज में करीब-करीब एक-जैसे दर्शक
बुधवार को दोनों ही फिल्मों के शोज में दर्शकों की संख्या भी करीब-करीब एक जैसी रही है। 'भूल भुलैया 3' के शोज की ऑडियंस ऑक्यूपेंसी जहां औसतन 13% रही है, वहीं 'सिंघम अगेन' के शोज में भी 100 में से करीब 12 सीटों पर दर्शक नजर आए हैं।
'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यहां भी दोनों में कांटे की टक्कर है। 'सिंघम अगेन' ने जहां 13 दिनों में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर करीब 333 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, वहीं 'भूल भुलैया 3' ने भी 333.50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है।
कॉप यूनिवर्स की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है 'सिंघम अगेन'
'सिंघम अगेन' के लिए अच्छी बात ये है कि इसने मंगलवार के बाद बुधवार को टिकट खिड़की पर थोड़ी मजबूती दिखाई है। मंगलवार को इसने 3.50 करोड़ रुपये कमाए थे और बुधवार 3.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई। यानी बहुत गिरावट नहीं आई। इस फिल्म के लिए अपने बजट से पार जाना अब थोड़ा मुश्किल लग रहा है। लेकिन हां, 'सिंघम अगेन' के पास मौका है कि वो 'सिम्बा' की 240.30 करोड़ रुपये की लाइफटाइम कमाई को पछाड़कर, कॉप यूनिवर्स की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म जरूर बन सकती है।
'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3', किसके बिके हैं कितने टिकट
एक आंकड़ा टिकट की बिक्री को लेकर भी सामने आया है। इसमें भी दोनों फिल्में आगे-पीछे हैं। Sacnilk के मुताबिक, 'भूल भुलैया 3' के लिए 11 दिनों में 96 लाख टिकटों की बिक्री हुई है। जबकि 'सिंघम अगेन' के लिए 11 दिनों में 1 करोड़ से ज्यादा टिकट बिके हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…