Select Date:

अथर्व नाहर की 'बैंड बज गया दूल्हा फंस गया' का ट्रेलर लॉन्च, जानिए रिलीज डेट से कास्ट तक सबकुछ

Updated on 11-11-2023 03:55 PM
'ससुरा बड़ा पैसा वाला 2' फेम फिल्म अभिनेता अथर्व नाहर की दूसरी फिल्म 'बैंड बज गया दूल्हा फंस गया' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म हमारे देश की रीति रिवाज और प्रथाओं पर आधारित है, जिसमें एक प्रथा यह थी कि शादी के बाद दुल्हन की विदाई एक लंबे अरसे बाद होती थी। 21वीं सदी में आज भी कहीं कहीं इन प्रथाओं का पालन किया जाता है, जिसकी कहानी इस फिल्म में देखने को मिलेगी।

फिल्म 'बैंड बज गया दूल्हा फँस गया' निर्माता राकेश कुमार सिंह, सह निर्माता डॉक्टर राजेन्द्र सिंह व सुदामा देवी और निर्देशक प्रवीण कुमार गुड्डरी हैं। फिल्म में आकांक्षा दूबे अथर्व नाहर के अपोजिट मेन लीड में हैं।

'बैंड बज गया दूल्हा फंस गया' का ट्रेलर

राकी फिल्म्स एलएलपी बैनर के तले निर्मित भोजपुरी फिल्म 'बैंड बज गया दूल्हा फंस गया' का ट्रेलर यूट्यूब पर मौजूद है जिसकी समय अवधि 3:39 मिनट है। ट्रेलर की शुरुआत छठ पूजा के सीन से एक स्टोरी टेलिंग से होती है, जिसमें यूपी बिहार के दो परिवार के बीच वैवाहिक बंधन स्थापित होता है। इसके बाद शादी होती है और लेकिन दूल्हे को झटका उस वक्त लगता है, जब कहा जाता है कि प्रथाओं के अनुसार, दुल्हन की विदाई 3 साल बाद होगी। फिर शुरू होती है दूल्हे का दुल्हन से मिलने की कोशिश, जो फिल्म को कॉमेडी की ओर ले जाती है, लेकिन इसका अंत ट्रेलर में रोचक दिखाई दे रहा है। इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

अथर्व नाहर ने फिल्म को लेकर क्या कहा

वहीं, फिल्म को लेकर अथर्व नाहर ने कहा कि यह मेरी दूसरी भोजपुरी फिल्म है, जिसका ट्रेलर सबके सामने है। मेरी दरख्वास्त होगी की सभी इसे देखें और अपनी प्रतिक्रिया दे। फिल्म की कहानी मुझे बेहद पसंद है और इस किरदार को जीना भी मेरे लिए शानदार अनुभव रहा है। फिल्म में संवाद और गीत संगीत कर्ण प्रिय हैं। यह पूरी तरह से परिवार और समाज के मूल्यों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसलिए दर्शकों से अपील है कि आप हमारी फिल्म अपने परिवार दोस्तों के साथ जाकर देखें।

'बैंड बज गया दूल्हा फंस गया' स्टारकास्ट

'बैंड बज गया दूल्हा फँस गया' फिल्म के लेखक नवीन रघुबीर झा हैं। छायांकन अशोक पांडा, नृत्य अजित गाडे व महेश आचार्य, कला इमरान का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार अथर्व नाहर, आकांक्षा दूबे, अनूप अरोरा, प्रकाश जैस, महेश आचार्य, सन्तोष श्रीवास्तव, गौरव के झा, सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, स्वीटी दत्तानी, ईला पाण्डेय, बबलू खान, रीना मौर्या, सोनिया मिश्रा, पल्लवी कोली, भानु पांडेय, शिवम सिंह , चंदन कश्यप, अमन सिंह आदि हैं।

फिल्म की रिलीज डेट

संगीतकार साजन मिश्रा हैं और गीतकार शेखर मधुर व नवीन रघुबीर झा हैं। फिल्म की की शूटिंग की यूपी के आजमगढ़ के खूबसूरत लोकेशन में हुई है।फ़िल्म 24 नवम्बर को उत्तर प्रदेश में रिलीज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.