जैकी श्रॉफ, भूमिका मीणा और सिकंदर खेर की सीरीज 'चिड़िया उड़' का ट्रेलर रिलीज
Updated on
08-01-2025 02:20 PM
जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर और भूमिका मीना की वेब सीरीज 'चिड़िया उड़' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। नई क्राइम ड्रामा वेब सीरीज OTT पर मुफ्त में उपलब्ध होगी। जी हां, इसके लिए यूजर्स को किसी तरह के सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी। सीरीज की कहानी 1990 के दशक की मुंबई की खतरनाक दुनिया की है। इसमें अंडरवर्ल्ड है, जिस्मफरोशी की दुनिया की गुमनाम गलियां हैं, गांव से आई हुई लड़कियों की अंतहीन दर्द है और इन सब से बाहर निकलने के लिए उनका संघर्ष है। मेकर्स ने एक दिन पहले इसका टीजर भी रिलीज किया था। अब ट्रेलर की रिलीज के साथ ही रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।
रवि जाधव के डायरेक्शन में बनी इस वेब सीरीज की कहानी मोहिंदर प्रताप सिंह और चिंतन गांधी ने लिखी है। 'चिड़िया उड़' असल में आबिद सुरती के मशहूर उपन्यास 'केज' पर आधारित है। इसमें जैकी श्रॉफ जहां विलेन बने हैं, वहीं लीड रोल में भूमिका मीणा है। साथ में सिकंदर खेर, मधुर मित्तल, मयूर मोरे और मीता वशिष्ठ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
क्या है 'चिड़िया उड़' की कहानी
'चिड़िया उड़' का निर्माण हरमन बावेजा और विक्की बहरी ने किया है। कहानी के केंद्र में सहर (भूमिका मीना) नाम की लड़की है। वो राजस्थान के एक गांव से सपनों की उड़ान लेकर मुंबई आई है। लेकिन वह अपराध और जिस्मफरोशी के दलदल में फंस जाती है। वह खुद को वेश्यालय की जंजीरों से मुक्त करने के लिए लड़ाई लड़ती है। लेकिन उसके रास्ते में कादिर खान (जैकी श्रॉफ) खड़ा है, जिसका इस बदनाम दुनिया पर राज चलता है।
'यहां जिंदा रहना ही अंतिम खेल है'
सीरीज में कादिर खान की भूमिका निभाने वाले जैकी श्रॉफ कहते हैं, 'चिड़िया उड़ की दुनिया उतार-चढ़ाव से भरी है। यह एक ऐसी जगह की कहानी है, जहां जिंदा रहना ही अंतिम खेल है और हर किरदार अपनी लड़ाई खुद लड़ रहा है।' सहर का किरदार निभा रही भूमिका मीणा कहती हैं, 'यह मेरे लिए एक विश्वास से परे वाली यात्रा रही है। सहर, एक योद्धा है, जो हालात के आगे झुकने से इनकार कर देती है। यह अस्तित्व के लिए लड़ाई की कहानी है।'
कब और कहां देख सकते हैं 'चिड़िया उड़'
Baweja Studios के बैनर तले बनी 'चिड़िया उड़' इसी महीने 15 जनवरी 2025 को Amazon MX Player पर रिलीज होगी। खास बात यह है कि इसके लिए किसी तरह के सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी। यह सीरीज OTT प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में स्ट्रीम की जा सकेगी।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…