सेंसर बोर्ड के रिजेक्शन के बाद '72 हूरें' का ट्रेलर रिलीज, दंग कर देगी आतंकवाद की हकीकत
Updated on
28-06-2023 08:38 PM
'द केरल स्टोरी' और 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद इस राह में एक और नई फिल्म आ रही है, जिसका नाम है '72 हूरें'। अब मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया था, इसके बावजूद मेकर्स ने चुपके से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर '72 हूरें' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि, इस विवाद के चलते थिएटर्स में '72 हूरें' का ट्रेलर नहीं दिखाया जाएगा। यूट्यूब पर '72 हूरें' (72 Hoorain) का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। ये कहानी बयां करती है कि कैसे आम आदमी का जिहाद के नाम पर ब्रेनवॉश किया जाता है। लोगों को लालच दिया जाता है कि उन्हें जन्नत में '72 हूरें' मिलेंगी। ट्रेलर (72 Hoorain Trailer) में आत्मघाती हमले से लेकर तमाम मारकाट दिखाई जाती है। हालांकि ट्रेलर पूरी तरह से ब्लैक एंड व्हाइट नजर आ रहा है। यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि क्या ये फिल्म भी 'भीड़' तरह ब्लैंड एंड व्हाइट बनाई गई है।
'72 हूरें' का मतलब क्या होता है
72 Hoorain Controversy: हूरें का आसान शब्दों में अप्सरा कहते हैं। इस्लामिक स्कॉलर शोएब जमई की मानें तो कुरआन और हदीस में हूरों का जिक्र है। जैसे स्वर्ग में अप्सराएं होती हैं तो जन्नत में हूरें।
'72 हूरें' के सर्टिफिकेशन को लेकर क्यों विवाद हुआ
Censor Board Rejects 72 Hoorain Trailer: '72 हूरें' को लेकर सेंसर बोर्ड ने कई मुद्दों पर आपत्ति जताई और ऐसे में उन्होंने इसे हरी झंडी देने से मना कर दिया। CBFC का कहना है कि ये आपत्तिजनक है जो लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। ऐसे में बोर्ड ने '72 हूरें' के ट्रेलर को सर्टिफिकेट करने से मना कर दिया। हालांकि इसके बावजूद ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
कौन हैं डायरेक्टर
पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर स्टारर '72 हूरें' का निर्माण गुलाब सिंह तंवर ने किया है। वहीं अशोक पंडित इसके सह-निर्माता हैं। यह फिल्म 7 जुलाई 2023 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिसका डायरेक्शन दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले संजय पूरण सिंह ने किया है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…