Select Date:

भोजपुरी हॉरर फिल्म Tu Tu Main Main का ट्रेलर रिलीज, रितेश पांडेय-विक्रांत सिंह की मूवी होगी ओटीटी पर रिलीज

Updated on 01-07-2023 08:22 PM
भोजपुरी स्टार रितेश पांडे की नई हॉरर फिल्म 'तू तू मैं मैं' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जियो स्टूडियोज की फिल्म में हॉरर और ह्यूमर का बेजोड़ कनेक्शन देखने को मिला है। फिल्म का ट्रेलर जियो स्टूडियोज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। खास बात ये है कि रितेश पांडे की ये भोजपुरी फिल्म 15 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म फिल्म जिओ सिनेमा पर रिलीज होने जा रही है। यानी दर्शक घर बैठे इस फिल्म का लुत्फ उठा पाएंगे।

फिल्म के ट्रेलर को लेकर रितेश पांडेय ने कहा कि 'तू तू मैं मैं' एक अमेजिंग फिल्म है। यह भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक साबित हो सकती है, जो फुल एंटरटेनमेंट देने वाली है। फिल्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी, तो मुझे लगता है कि हर कोई अपने परिवार दोस्तों के साथ हमारी इस फिल्म को जरूर देखें। आपको भी भोजपुरी फिल्मों पर गर्व होगा और यकीन मनाइए इसके बाद भोजपुरी फिल्म के बारे में जो भ्रम लोगों के मन में बने हुए हैं वो भी टूट जाएंगे।

'तू तू मैं मैं' का ट्रेलर रिलीज

बात करें ट्रेलर की तो एक्टर अवधेश मिश्रा की दमदार आवाज और देव सिंह के स्क्रीन अपीरियंस के साथ फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत होती है। ट्रेलर के हिसाब से मधू शर्मा भूत के किरदार में हैं, जो यामिनी सिंह के अंदर भी समाई नजर आती हैं। विक्रांत सिंह राजपूत इस फिल्म में धोखेबाज लड़के की भूमिका में हैं।

कैसा है 'तू तू मैं मैं' का ट्रेलर

वहीं, प्रकाश जैश पंडित और के के गोस्वामी तांत्रिक बन दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाले हैं। ट्रेलर में फिल्म के क्लाईमेक्स पर सस्पेंस रखा गया है, जिसके लिए दर्शकों को फिल्म के रिलीज का इंतजार करना होगा। ट्रेलर में संगीत और संवाद भी दर्शकों का ध्यान भटकने नहीं देते हैं।

भोजपुरी फिल्म 'तू तू मैं मैं' के बारे में डिटेल

'तू तू मैं मैं' में रितेश पांडेय और विक्रांत सिंह राजपूत के अलावा मधु शर्मा, यामिनी सिंह, अवधेश मिश्रा, प्रकाश जैश, के के गोस्वामी, महेश आचार्य और देव सिंह जैसी स्टारकास्ट मौजूद है। फिल्म 'तू तू मैं मैं' के निर्माता ज्योति देशपांडे, अविनाश रोहरा, समीर आफताब और वेंकट महेश हैं। जबकि इसे प्रवीण कुमार गुडरी ने डायरेक्ट किया है हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.