महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का ट्रेलर रिलीज, मां और कपल के बीच गजब ड्रामा
Updated on
11-07-2023 02:28 PM
पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी नई फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो काफी दिलचस्प है। धोनी ने 10 जुलाई को चेन्नै में फिल्म का ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च किया था। यह एक तमिल फिल्म है, जिसे रमेश थमिलामानी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में हरीश कल्याण और इवाना लीड रोल में हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
Lets Get Married की क्या कहानी होगी, इसकी झलक ट्रेलर से मिल रही है। कहानी गौतम की है, जो मीरा से बेशुमार प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। लेकिन साथ ही वह मां के साथ रहना चाहता है। लेकिन मीरा इससे सहमत नहीं है। इस वजह से गौतम कुर्ग के लिए ट्रिप प्लान करता है, ताकि मां के साथ उसकी होने वाली पत्नी मीरा का भी बॉन्ड मजबूत हो सके।
धोनी के फैन्स बोले-हिट होगी फिल्म
ट्रेलर ने फैन्स के बीच रोमांच पैदा कर दिया है, और वो इसकी तारीफ कर रहे हैं। धोनी के फैन्स का कहना है कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी, क्योंकि यह एक फैमिली फिल्म है और कहानी भी कमाल की लग रही है। डायरेक्टर Ramesh Thamilamani ने इस फिल्म का म्यूजिक भी कंपोज किया है। फिल्म में नादिया और योगी बाबू भी नजर आएंगे।
31 जुलाई को रिलीज होगी LGM
'लेट्स गेट मैरिड' 31 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी। महेंद्र सिंह धोनी अपनी इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। अप्रैल 2023 में जब उन्होंने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था, तो कहा था कि यह लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट ले आएगी। 'एलजीएम' एक फैमिली एंटरटेनर है, जो हर किसी को पसंद आएगी।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…