वेब सीरीज 'अनदेखी 3' का ट्रेलर रिलीज, 'पापा जी' को घेरने लौटा खौफनाक अतीत, सत्ता और अस्तित्व की खूनी लड़ाई
Updated on
20-04-2024 05:17 PM
सोनी लिव की सुपरहिट और थ्रिलर सीरीज 'अनदेखी' के पहले दो सीजन हिट रहे थे और अब इसका तीसरा सीजन आ रहा है। मेकर्स ने इसका ट्रेलर और रिलीज डेट जारी कर दी है। इस वेब सीरीज की कहानी हिमाचल प्रदेश के मनाली में रहने वाले अटवाल परिवार की है। इस परिवार के मुखिया को सब पापाजी कहते हैं। सीरीज में पापा जी ने नशे में धुत होकर अपने ही बेटे की शादी में नाचने वाली एक लड़की को गोली मार दी थी। खूब खून-खराबा हुआ था और इसकी पूरी कहानी दो सीजन में देखने को मिली।
अब Andekhi के सीजन 3 में ये खून-खराबा जारी रहेगा। पापा जी अब और खतरनाक अवतार में नजर आएंगे। तीसरे सीजन में मुश्किल तब होगी, जब अटवाल परिवार का अतीत उसके सामने आकर खड़ा हो जाएगा। साथ ही वह पारिवारिक राजनीति से भी जूझता नजर आएगा। 'अनदेखी 3' का ट्रेलर काफी दिलचस्प है। इसमें अटवाल परिवार के कई खुलासों के साथ-साथ पापाजी बने हर्ष छाया का भी एक नया रूप देखने को मिल रहा है।
कौन जीतेगा सत्ता और अस्तित्व का ये गेम?
'अनदेखी 3' का ट्रेलर देखकर लग रहा है कि दर्शकों के लिए एक नए कलेवर का एडवेंचर देखने को मिलने वाला है। हालांकि इसमें ऐसा खून-खराबा भी होगा, जो दिल दहला देगा। अब देखना यह होगा कि सत्ता और अस्तित्व इस खेल में कौन बाजी जीतेगा।
10 मई को रिलीज होगी 'अनदेखी 3'
'अनदेखी 3' को आशीष आर शुक्ला ने डायरेक्ट किया है। इसमें हर्ष छाया के अलावा दिव्येंदु भट्टाचार्य, अंकुर राठी, सूर्या शर्मा, वरुण बडोला और शिवांगी सिंह हैं। यह OTT प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर 10 मई को स्ट्रीम की जाएगी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…