Select Date:

ट्रेन पहुंची 13 घंटे लेट, पैसेंजर पहुंचा कोर्ट, रेलवे भरेगा 60,000 रुपये का हर्जाना

Updated on 30-10-2023 02:35 PM
कोच्चि: वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों को छोड़ दें तो एक आम भारतीय ट्रेन अमूमन लेट ही चलती है। ट्रेन भले ही घंटों देरी से चले, लेकिन लोग इसे दिल पर नहीं लेते। रेल यात्रियों को लेट ट्रेन में चलने की आदत सी हो गई है। लेकिन केरल के एक यात्री की ट्रेन गंतव्य तक 13 घंटे लेट क्या चली, वह नाराज हो गया। इसके बाद उन्होंने रेलवे को कंज्यूमर फोरम में घसीट लिया। फोरम ने इस मामले में रेलवे की गलती मानी। अब रेलवे को 60 हजार रुपये का हर्जाना भरना होगा।

क्या है वाकया
चेन्नई में रहने वाले कार्तिक मोहन ने 6 मई 2018 को चेन्नई-एलेप्पी एक्सप्रेस में एक टिकट लिया था। यह ट्रेन उसे 13 घंटे की देरी से गंतव्य पर पहुंचाया। मोहन ने इस घटना को रेल सेवा में गंभीर खामी मानते हुए एर्नाकुलम में कंज्यूमर फोरम (Ernakulam District Consumer Disputes Redressal Commission) का दरवाजा खटखटाया। फोरम ने दक्षिण रेलवे के खिलाफ याचिका को स्वीकार कर लिया और नियमानुसार सुनवाई की।


क्या कहना था कार्तिक का


बॉश लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर के रूप में काम करने वाले कार्तिक ने अपने ऑफिस की एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए यात्रा की तारीख और ट्रेन चुना। उन्होंने ऐसे ट्रेन का चुनाव किया जो कि उन्हें समय से कुछ देर पहले ही उस शहर में उतार दे। लेकिन ट्रेन 13 घंटे की देरी से वहां पहुंची। कार्तिक का कहना था कि रेल अधिकारियों द्वारा इस मामले को काफी लापरवाही बरती गई। ट्रेन की देरी से चलने के बारे में समय से पहले नहीं बताया गया। रेल प्रशासन ने यात्रियों का बोझ कम करने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की। इस देरी की वजह से कार्तिक के करियर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

रेलवे की क्या थी दलील


रेलवे ने दलील दी कि उसकी ओर से कोई कमी, लापरवाही या सुस्ती नहीं बरती गई। रेलवे कार्तिक मोहन और कई अन्य लोगों की ट्रेन घंटों लेट चलने की पीड़ा को स्वीकार करने में विफल रहा। इनमें वे छात्र भी शामिल थे जो अपनी NEET (प्रवेश) परीक्षा देने के लिए यात्रा कर रहे थे।

फोरम का क्या रहा फैसला


कंज्यूमर फोरम ने रेलवे के इस एक्ट को सेवा में चूक माना। इस वजह से यात्री को असुविधा, मानसिक पीड़ा, शारीरिक कठिनाई तो हुई ही, उनके किरयर पर भी असर पड़ा। इसलिए रेलवे को 50,000 रुपये का हर्जाना भरने का निर्देश दिया। इसके साथ ही मामले की कानूनी कार्यवाही में हुए खर्च की भरपाई के लिए भी 10 हजार रुपये पीड़ित यात्री को मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.