मुंबई-अहमदाबाद के बीच रात से रुकी ट्रेनें, यात्री फंसे, कई ट्रेनें भी कैंसल... गुजरात में बारिश से हाहाकार
Updated on
18-09-2023 01:31 PM
नर्मदा नदी पर भरूच-अंकलेश्वर के बीच पुल संख्या 502 पर जल स्तर खतरे के निशान - 40 फीट से ऊपर पर मंडरा रहा है, इससे रेलवे यातायात बंद करना पड़ा और रद्द करना पड़ा। वहीं मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर ट्रेन की आवाजाही रविवार रात से रोक दी गई है, क्योंकि गुजरात के भरूच और अंकलेश्वर स्टेशन के बीच नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) सुमित ठाकुर ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर पुल संख्या 502 पर नर्मदा नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर बहने के बाद मुंबई-अहमदाबाद मार्ग के वडोदरा खंड में भरूच और अंकलेश्वर स्टेशन के बीच ट्रेन यातायात रोक दिया गया।
ये ट्रेनें हुईं कैंसल
सोमवार (18 सितंबर) को रद्द की गई ट्रेनों में 22953 (मुंबई-अहमदाबाद), 20901 (मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत), (गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत), 12009 (मुंबई - अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस I), 19015 (दादर- पोरबंदर), 12933 (मुंबई-अहमदाबाद), 12931 (मुंबई-अहमदाबाद), 82901 (मुंबई-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस), 12471 (बांद्रा टर्मिनस-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-स्वराज एक्सप्रेस), 12925 (बांद्रा टी-अमृतसर) शामिल हैं।
वापसी की ओर, रद्द की गई ट्रेनों में 12010 (अहमदाबाद-मुंबई), 12934 (अहमदाबाद-मुंबई), 12932 (अहमदाबाद-मुंबई), 82902 (अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस), 22954 (अहमदाबाद-मुंबई), और 09172 ( भरूच-सूरत) शामिल हैं।
ट्रेनों से संचालन में बदलाव
पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि 04711 (बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस), जिसने शनिवार को अपनी यात्रा शुरू की थी, और अहमदाबाद में शॉर्ट-टर्मिनेट हुई थी, अब मुंबई तक चलेगी।
सभी ट्रेनें रोकी गईं
अधिकारियों ने कहा कि नदी का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर है, हालांकि इसमें कमी आना शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण नदी के दोनों छोर पर सभी यात्री ट्रेन और मालगाड़ियों को रोक दिया गया है। ट्रेन में फंसे यात्रियों को जलपान, चाय और पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।
जलस्तर सुधरने का इंतजार
ठाकुर ने कहा कि हमारे अनुमान के मुताबिक कुछ घंटों के बाद जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ सकता है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को ट्रेन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर स्थापित किए गए हैं। पश्चिम रेलवे की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि बाढ़ के कारण मुंबई-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस सहित कम से कम डेढ़ दर्जन ट्रेन रद्द कर दी गई हैं।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…