UP के पुलिस विभाग में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, प्रदेश में ASP रैंक के 42 ऑफिसर इधर से उधर, पूरी लिस्ट देखिए
Updated on
09-12-2023 12:59 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में लगातार तबादलों का दौर जारी है। हाल ही में हुए आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद अब बड़े स्तर पर अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक 42 अपर पुलिस अधीक्षक अधिकारियों को इधर से उधर करते हुए नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। तबादलों के क्रम में मार्तंड प्रकाश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरदोई बनाया गया है। इसके साथ ही डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सीतापुर, राममोहन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही संजीव कुमार बाजपेई को अपर पुलिस अधीक्षक नगर बिजनौर, आनंद कुमार द्वितीय को अपर पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद, संसार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज दीपेंद्र नाथ चौधरी को अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया संतोष कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक शामली शिवराज को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात बरेली राजेश कुमार सोनकर को उपसेनानायक आठवीं वाहिनी पीएसी बरेली बनाया गया है। वहीं मनोज कुमार अवस्थी का भी ट्रांसफर कर दिया गया है मनोज कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहांपुर बनाया गया है।
इसके अलावा डॉ अरविंद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा, संजय राय को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी प्रतापगढ़, नरेंद्र प्रताप सिंह द्वितीय को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर, शशि शेखर सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही मनीष कुमार मिश्रा को अपर पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर और ओमप्रकाश द्वितीय को अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती की जिम्मेदारी सौंप गई है।
अतुल कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर, रोहित मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बुलंदशहर, शिवराम यादव को अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज, विशाल पांडे को अपर पुलिस अधीक्षक अंबेडकर नगर नियुक्त किया गया है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…