'भूल भुलैया 3' के सेट पर लाल साड़ी में दिखीं तृप्ति डिमरी, सामने आई माधुरी दीक्षित और विद्या बालन की तस्वीरें
Updated on
29-05-2024 02:59 PM
'तेरी आंखे भूल भुलैया' और 'अमी जे तोमर' सुनते ही आपको 'भूल भुलैया' की याद आ जाती होगी। इस मूवी के नाम से कभी आंखों के सामने पीले कपड़े में अक्षय कुमार तो कभी काले कपड़े में कार्तिक आर्यन की छवि बनने लगती होगी। दो पार्ट तो इसके आ गए और लोगों के दिलों पर छा भी गए और अब तीसरा पार्ट भी धांसू होने वाला है। सेट से कुछ तस्वीरैं सामने आई हैं, जिसके बाद आप पुराना सब भूलकर कलाकारों के नए लुक में खो जाएंगे।
अनीस बज्मी की डायरेक्टेड 'भूल भुलैया 3' के सेट से माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी की तस्वीरें सामने आई हैं। इस हॉरर-कॉमेडी ड्रामा मूवी को 2024 में रिलीज किया जाएगा। इसे अनीस बज्मी ने ही लिखा है और वह ही इसको डायरेक्ट कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन इस बार भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। सामने आई तस्वीरों में उनकी भी झलक देखने को मिल रही है।
'भूल भुलैया 3' के सेट से वायरल तस्वीरें
'जूम' के पत्रकार राजू शेलार की तरफ से जारी की गई फोटोज में काली साड़ी पहने माधुरी दीक्षित और विद्या बालन नजर आ रही हैं। वहीं, तृप्ति डिमरी लाल रंग की साड़ी पहने बंगाली लुक में दिखाई दे रही हैं। वहीं, कार्तिक अपने उसी अवतार में हैं, जैसा पार्ट 2 में दिखाई दिए थे। वहीं, तीन और कलाकारों की भी तस्वीरें हैं, जो एकदम राजघराने के कपड़ों में सजे-धजे दिखाई दे रहे हैं। बीच में खबर आई थी इस मूवी में माधुरी और विद्या बालन का फेस ऑफ देखने को मिलेगा।
मनीष वाधवा और राजेश शर्मा का लुक
वहीं, मनीष वाधवा और फिल्म 'क्रू' में मित्तल साहब का रोल कर चुके राजेश शर्मा भी धोती-कुर्ता पहने दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इसमें राजपाल यादव, संजय मिश्रा जैसे कलाकार की झलक देखने को नहीं मिली। अब इन तस्वीरों को देख लोगों का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया है। वह कह रहे हैं कि अब इसके लिए और इंतजार नहीं करेंगे।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…