सिरफिरे आशिक से परेशान विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, जानिए युवती की मां ने FIR में लगाए क्या आरोप
Updated on
14-10-2023 02:36 PM
जयपुर : राजस्थान के जयपुर में एक विवाहिता के सुसाइड का चौंकाने वाला केस सामने आया है। जयपुर कमिश्नरेट के जयसिंहपुरा खोर में रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। घटना तीन महीने पुरानी है लेकिन मृतक युवती की मां ने अब आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। जयसिंहपुरा खोर थाना प्रभारी ने मामले की जांच शुरू की है। एफआईआर में आरोप है कि एक युवक लगातार युवती का पीछा कर रहा था। सोशल मीडिया पर उसे बदनाम करके टॉर्चर कर रहा था। इसी से परेशान होकर युवती ने सुसाइड कर लिया।
आरोपी ने इंस्टाग्राम पर लगाया था स्टेटस
मृतक युवती शादीशुदा थी। लांगरीवास निवासी मृतका मनीषा उर्फ इंद्रा की शादी नवम्बर 2021 में जामडोली निवासी जीतेंद्र मीणा के साथ हुई थी। पिछले दिनों एक रिश्तेदार की शादी में पूरण मीणा नाम का युवक मनीषा से मिला था। उसके बाद उसने मनीषा को एकतरफा प्यार में परेशान करना शुरू कर दिया। 15 जुलाई को मनीषा का जन्मदिन था। उस दिन पूरण मीणा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट लगाई थी। इसमें उसने मनीषा की फोटो पोस्ट की। इस फोटो पर लिखा कि 'आई लव यू लाइफ लाइन'। इस पोस्ट के बाद मनीषा ने पूरण को कॉल करके कहा कि वह इस पोस्ट को हटा लें। पूरण ने पोस्ट हटाने से इनकार कर दिया और मनीषा को जान से मारने की धमकी दी।
आहत होकर मनीषा ने खाया जहर
पूरण के पोस्ट हटाने से मना करने के बाद मनीषा तनाव में आ गई। मनीषा की मां ने रिपोर्ट में बताया कि पूरण को जान से मारने की धमकी देने पर वो घबरा गई। विवादित पोस्ट से वह आहत हो गई थी। उसी दिन मनीषा ने घर में ही जगह खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर घरवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। अगले दिन 16 जुलाई को इलाज के दौरान मनीषा की मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद से आरोपी पूरण फरार है।
समझाइश के बाद भी नहीं माना आरोपी
मृतका के भाई का कहना है कि पूरण पिछले कई दिनों से मनीषा का पीछा कर रहा था। मनीषा के परिवार वालों ने शिकायत करने के बाद घरवालों ने पूरण को समझाया। उसके घरवालों को भी उसकी हरकत के बारे में बताया लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। समझाइश के बाद भी पूरण की हरकतें जारी रही। 15 जुलाई को जब उसने मनीषा की फोटो पर 'आई लव यू लाइफ लाइन' लिखा तो मनीषा तनाव में आ गई। पूरण के पोस्ट नहीं हटाने और जान से मारने की धमकी दिए जाने से घबरा कर उसने आत्महत्या कर ली।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…