Select Date:

ट्रंप ने यूं ही नहीं रोका ईरान के खिलाफ 'प्रोजेक्ट फ्रीडम', सऊदी अरब ने अपना बेस देने से कर दिया इनकार, खुलासा

Updated on 07-05-2026 11:39 AM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (अमेरिकी समयानुसार) को होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू करने की घोषणा की, लेकिन एक दिन बाद ही उन्होंने इसे रोकने का ऐलान करके सभी को चौंका दिया। खास बात ये रही कि इस दौरान ईरान ने अमेरिकी मांगों को लेकर कोई आश्वासन भी नहीं दिया। इसके बाद ट्रंप के फैसले पर सवाल उठने लगे थे। इस बीच दो अमेरिकी अधिकारियों ने बताया है कि ट्रंप के पीछे हटने के पीछे एक अहम खाड़ी देश था, जिसने अमेरिकी सेना को अपने सैन्य अड्डे और हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति देने से मना कर दिया।

सऊदी अरब ने बेस पर अनुमति से किया इनकार

दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से NBC न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि प्रोजेक्ट फ्रीडम की ट्रंप की घोषणा ने खाड़ी में अमेरिका के अहम सहयोगी सऊदी अरब को नाराज कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि सऊदी अरब ने अमेरिका को साफ बता दिया कि वह अमेरिकी सेना को प्रिंस सुल्तान एयरबेस से विमान उड़ाने की अनुमति नहीं देगा। यह वही बेस है, जिसे ईरान ने युद्ध के दौरान निशाना बनाया था।
इतना ही नहीं, रियाद ने अमेरिका को ईरान के खिलाफ अभियान के लिए सऊदी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने से भी मना कर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात करके इस मुद्दे का हल ढूढ़ने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद प्रोजेक्ट फ्रीडम को रोकना पड़ा।

खाड़ी के दूसरे सहयोगियों से भी संपर्क नहीं

सऊदी नहीं, खाड़ी के दूसरे अमेरिकी सहयोगियों को भी ट्रंप की इस घोषणा ने हैरान कर दिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू करने के बाद कतर के नेताओं से बात की। सऊदी सूत्रों का कहना है कि ट्रंप और क्राउन प्रिंस नियमित रूप से एक-दूसरे के संपर्क में है। NBC न्यूज ने पिछा कि क्या प्रोजेक्ट फ्रीडम की घोषणा ने सऊदी नेताओं को चौंका दिया, तो सूत्र ने कहा कि असल में चीजें बहुत तेजी से घटित हो रही हैं।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की मध्यस्थता में राजनयिक प्रयास आगे बढ़ रहे हैं। सऊदी अरब इन प्रयासों का पूरी तरह से समर्थन कर रहा है। हालांकि, वाइट हाउस के एक अधिकारी से जब प्रोजेक्ट फ्रीडम पर सऊदी नेताओं की हैरानी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सहयोगियों को इस बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया था।

ओमान के एक राजनयिक ने बताया कि अमेरिका ने प्रोजेक्ट फ्रीडम की घोषणा से पहले मस्कट से कोई तालमेल नहीं किया था। राजनयिक ने कहा कि "अमेरिका ने पहले घोषणा की और उसके बाद हमसे संपर्क किया।" उन्होंने आगे बताया कि इस बात से मस्कट न तो नाराज था और न ही कोई गुस्सा जाहिर किया।

ट्रंप ने वापस लिया प्रोजेक्ट फ्रीडम

राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू करने की घोषणा की जिसका उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की नाकेबंदी को तोड़ना था, जो फरवरी के आखिर में युद्ध शुरू होने के बाद से जारी है। लेकिन ऑपरेशन शुरू होने के लगभग 36 घंटे बाद राष्ट्रपति ने इसे अचानक रोकने की ऐलान कर दिया। इस दौरान अमेरिका के झंडे वाले दो जहाज जलडमरूमध्य से बाहर निकले थे। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि दो अमेरिकी विध्वंसक होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करके फारस की खाड़ी में पहुंचे, जिन पर ईरान ने हमला करने की कोशिश की जिसे नाकाम कर दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
 18 July 2026
दुबई: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुला था लेकिन हालिया तनाव के चलते ये फिर बंद हो गया है। इस समुद्री रूट से गुजरने वाले…
 18 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
 18 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
Advt.