Select Date:

ट्रम्प पर 2,946 करोड़ रुपए का जुर्माना : सभी बिजनेस 3 साल के लिए बैन, जमीन, जायदाद की झूठी जानकारी देकर अपनी नेटवर्थ बढ़ाई

Updated on 17-02-2024 12:18 PM

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर न्यूयॉर्क कोर्ट ने 2,946 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही उनके सभी बिजनेस पर 3 साल के लिए बैन लगाया गया है। ट्रम्प पर यह कार्यवाही धोखाधड़ी के मामले (सिविल फ्रॉड केस) में की गई है।

ट्रम्प पर आरोप था कि उन्होंने 100 मिलियन डॉलर, यानी 832 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का घोटाला किया। उन्होंने अपनी जमीन, जायदाद की झूठी जानकारी देकर अपनी नेटवर्थ बढ़ाई। न्यूयॉर्क अटॉर्नी जनरल लेटीटिया जेम्स ने ट्रम्प पर ये केस किया। इसकी सुनवाई जस्टिस आर्थर एफ एंगोरोन ने की।

बैंक लोन और बीमा प्रिमियम के लिए ट्रम्प ने अपनी प्रॉपर्टी की वैल्यू ज्यादा बताई
डोनाल्ड ट्रम्प पर आरोप था कि 2011 से 2021 के बीच उन्होंने बैंक लोन और कम बीमा प्रिमियम लेने के लिए अपनी संपत्ति को गलत तरीके से बढ़ाया था। ट्रम्प ने अपनी रियल एस्टेट प्रॉपर्टी जैसे ट्रम्प टावर, मार-ए-लागो, उनके ऑफिस और गोल्फ क्लब्स की कीमत ज्यादा बताई और अपनी कुल संपत्ति को करीब 18.3 हजार करोड़ तक बढ़ा लिया।

जनवरी 2023 में, न्यूयॉर्क के एक जज ने ट्रम्प के खिलाफ अटॉर्नी जनरल के मुकदमे को खारिज करने से इनकार कर दिया था। मामले में सुनवाई के लिए अक्टूबर 2023 का महीना चुना गया था। अटॉर्नी जनरल जेम्स का केस सिविल है, इसलिए ट्रम्प पर क्रिमिनिल चार्जेस नहीं लगाए जा सकते।

ट्रम्प ने कहा- मुझ पर झूठे आरोप, अटॉर्नी जनरल और जस्टिस इसमें शामिल
मुकदमे पर सुनवाई शुरू होने से पहले ट्रम्प ने मीडिया से बातचीत की थी। ट्रम्प ने कहा था- यह केस एक स्कैम, दिखावा और पॉलिटिकल हमला है। डेमोक्रेट्स खुद में ही एक भ्रष्ट और भयानक संगठन है। जस्टिस आर्थर भी डेमोक्रैट्स के लिए पक्षपात कर रहे हैं। उन्हें बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए।

ट्रम्प ने कहा था- आर्थर, 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहे है। मैं अपनी और फैमिली की रेपुटेशन को भ्रष्ट डेमोक्रेट्स से बचा रहा हूं। इस मुकदमे के साथ ही ट्रम्प की इलेक्शन कैंपेन फंडरेजिंग भी शुरू हो गई है।

ट्रम्प पर 19 और केस ट्रम्प पर पोर्न स्टार को पैसे देकर चुप कराने, कैपिटल हिंसा और व्हाइट हाउस से खुफिया दस्तावेज घर ले जाने और जॉर्जिया के चुनाव में गड़बड़ी के मामले में क्रिमिनल केस दर्ज हो चुका है। इसके अलावा ट्रम्प पर 19 और केस चल रहे हैं। इनमें से आधे मामलों में उन पर राष्ट्रपति रहते हुए गलत आचरण और फ्रॉड के आरोप हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.