तृप्ति डिमरी-राजकुमार राव का रोमांस, गोविंदा के गाने पर ऐसे थिरके कि छूट जाएगी हंसी
Updated on
01-05-2024 02:29 PM
किरदारों में जान फूंक देने वाले एक्टर राजकुमार राव, पहली बार 'नेशनल क्रश' तृप्ति डिमरी के साथ काम करने जा रहे हैं। वे 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आएंगे, जोकि इसी साल अक्टूबर महीने में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है और इस मौके पर राजकुमार और 'एनिमल' की 'भाभी 2' के नाम से फेमस तृप्ति ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों गोविंदा के गाने पर थिरकते नजर आ रहे है।
Rajkummar Rao और Tripti Dimri का ये वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है, क्योंकि दोनों ने जिस फनी तरीके से 90s के गाने पर डांस किया है, वो देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। राजकुमार की बीवी पत्रलेखा से लेकर दिशा पाटनी की बहन खुश्बू पाटनी तक इस वीडियो को देखकर हंस पड़े हैं।
राजकुमार राव ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा, 'जब तक 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ना आए, तब तक विक्की विद्या का ये वाला वीडियो देखो। लाइट्स आउट, रैप पार्टी ऑन।!
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video फिल्म कैसी है?
राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि पूरी मसाला एंटरटेनर मूवी है, जिसमें खूब सारा ड्रामा और ह्यूमर है।
कब रिलीज होगी फिल्म
इसमें राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। दोनों लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…